{"_id":"5f7847c135af5d7117523bad","slug":"two-senator-and-former-assistant-of-trump-corona-positive-corona-cases-are-increasing-in-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सीनेटर, ट्रंप के पूर्व सहयोगी कोरोना पॉजिटिव, व्हाइट हाउस में बढ़े संक्रमण के मामले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दो सीनेटर, ट्रंप के पूर्व सहयोगी कोरोना पॉजिटिव, व्हाइट हाउस में बढ़े संक्रमण के मामले
Sat, 03 Oct 2020 03:13 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के दो सीनेटर, देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पूर्व सलाहकार, उनके मुहिम प्रबंधक और व्हाइट हाउस के तीन पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में कार्यरत संक्रमित अधिकारियों की संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (74) और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (50) शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। राष्ट्रपति का वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर में बेथेस्डा स्थित वाल्टर रीड मिलिट्री मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है, जबकि मेलानिया व्हाइट हाउस में ही हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के संक्रमित पाए जाने के कुछ ही घंटों बाद रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर थॉम टिलिस और माइक ली के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। टिलिस ने कहा कि वह चिकित्सकों की सलाह के अनुसार काम करेंगे और 10 दिन के लिए स्वयं को घर में पृथक-वास में रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्र है कि मुझे संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। टिलिस और ली को शनिवार शाम को व्हाइट हाउस में आयोजित उस कार्यक्रम में देखा गया था, जिसमें ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश को नामित किया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन और उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव केटी मिलर समेत व्हाइट हाउस के कई कर्मी हालिया महीनों में संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रपति की निकट सहयोगी होप हिक्स संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हिक्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन में यात्रा की थी।
पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार केलियाने कोनवे ने भी ट्वीट करके बताया कि वह संक्रमित पाई गई हैं। ट्रंप मुहिम प्रबंधक बिल स्टीपियन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस पत्रकार संघ ने अपने तीन पत्रकारों के संक्रमित होने की पुष्टि की।