{"_id":"5e5c3fc78ebc3ef3fe622a97","slug":"two-rockets-hit-iraqi-capital-green-zone-reports-afp-news-agency-quoting-security-source","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद के ग्रीन जोन में फिर दागे गए रॉकेट, अमेरिकी दूतावास को बनाया गया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: बगदाद के ग्रीन जोन में फिर दागे गए रॉकेट, अमेरिकी दूतावास को बनाया गया निशाना
Mon, 02 Mar 2020 12:29 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन सोमवार तड़के दो रॉकेटों द्वारा फिर से हमला किया गया। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इनमें से एक रॉकेट बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास आकर गिरा।
विज्ञापन
बता दें कि बगदाद के अति सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन जोन में कई देशों के दूतावास हैं। यहां सुरक्षा भी कड़ी रहती है। हालांकि अक्तूबर 2019 के बाद से कई बार इस क्षेत्र को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे जा चुके हैं।
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल की हत्या के बाद से ही इस इलाके में तनाव की खबरें आती रही हैं। बदले की कार्रवाई के तहत ईरान समर्थित गुटों द्वारा कई बार इस क्षेत्र को निशाना बनाया जाता रहा है।
विज्ञापन
Two rockets hit Iraqi capital's Green Zone, reports AFP news agency quoting security source
— ANI (@ANI) March 1, 2020