फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two more Conservative Party MPs demand Boris Johnson to resign as British Prime Minister

Partygate Case: रिपोर्ट सामने आने के बाद बोरिस जॉनसन पर बढ़ा दबाव, उनकी ही पार्टी के दो सांसदों ने की इस्तीफे की मांग

Thu, 26 May 2022 09:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 09:40 PM IST
सार

बुधवार को जारी हुई इस रिपोर्ट को लेकर बोरिस जॉनसन ने संसद में माफी मांगी और कहा कि वे सबकी जिम्मेदारी लेते हैं। वे डाउनिंग स्ट्रीट और कैबिनेट कार्यालय में कोरोना लॉकडाउन कानून तोड़ने वाली पार्टियों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two more Conservative Party MPs demand Boris Johnson to resign as British Prime Minister
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन - फोटो : ani

विस्तार

ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के दो और सांसदों ने गुरुवार को पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन से ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। पार्टीगेट मामले में आई जांच रिपोर्ट में कई शीर्ष अधिकारियों सहित बोरिस जॉनसन को कार्यालय में नियमों के उल्लंघन की ‘संस्कृति’ का दोषी ठहराया गया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सू ग्रे ने ये रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को जारी हुई इस रिपोर्ट को लेकर बोरिस जॉनसन ने संसद में माफी मांगी और कहा कि वे सबकी जिम्मेदारी लेते हैं। वे डाउनिंग स्ट्रीट और कैबिनेट कार्यालय में कोरोना लॉकडाउन कानून तोड़ने वाली पार्टियों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ इस रिपोर्ट के आने के बाद न केवल ब्रिटेन में विपक्ष को एक और मौका मिल गया है, बल्कि बोरिस जॉनसन की खुद की पार्टी के भीतर उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। टोरी के सांसद जॉन बैरन और डेविड सिममंड्स ने बैकबेंच सहयोगी जूलियन स्टर्डी के साथ बोरिस जॉनसन के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह नए नेतृत्व का समय है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ मंत्री अपने नेता का बचाव भी कर रहे हैं। यहां तक कि गुरुवार को संसद में यूके के चांसलर ऋषि सनक की GBP 15 बिलियन कॉस्ट ऑफ लिविंग क्राइसिस सपोर्ट पैकेज की घोषणा को भी पार्टीगेट मामले से ध्यान हटाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में विपक्षी लेबर पार्टी की भारतीय मूल की लिसा नंदी ने यूके की पीएम पर पार्टीगेट के लिए जूनियर स्टाफ को "जिम्मेदारी सौंपने" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफ़सोस नहीं है कि उन्होंने ऐसा किया, उन्हें खेद है कि वह पकड़े गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह “विनयपूर्ण” थे और उन्होंने “एक सबक सीखा” था लेकिन अब यह “आगे बढ़ने” और सरकार की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने का समय है।


वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सू ग्रे की यह बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया, ऐसी संस्कृति के लिए ‘वरिष्ठ नेतृत्वकारी दल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिसने कार्यक्रमों को होने दिया, जिनका आयोजन नहीं होना चाहिए था। गौरतलब है कि इन सभी पर कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed