{"_id":"608f10d28ebc3e8d384ba767","slug":"two-killed-in-gunfires-in-casino-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : कैसीनो में गोलीबारी में दो की मौत, हमलावर भी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : कैसीनो में गोलीबारी में दो की मौत, हमलावर भी ढेर
Mon, 03 May 2021 02:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ग्रीनबे।
एजेंसी, ग्रीनबे।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 May 2021 02:22 AM IST
सार
- एक व्यक्ति जख्मी, हमलावर और मृतकों की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में विस्कॉन्सिन के एक कैसीनो रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। हमले को लेकर पुलिस ने बताया कि एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।
विज्ञापन
हमला शाम साढ़े सात बजे के आसपास वनइडा नेशन द्वारा संचालित वनइडा कैसीनो में हुआ। घटना को लेकर ब्राउन काउंटी शेरिफ के लेफ्टिनेंट केविन पावलक ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि बंदूकधारी किसी खास व्यक्ति से नाराज था। वह उसे निशाना बना चाह रहा था।
विज्ञापन
पावलक ने कहा, ऐसा लगता है कि कैसीनो में उस व्यक्ति के न मिलने पर हमलावर ने उसके दोस्तों और सहकर्मियों पर हमला करने का फैसला किया। हमलावर रेस्टोरेंट का पूर्व कर्मचारी था, यकीन से न कहते हुए पावलक ने कहा कि उसका रेस्टोरेंट से कुछ संबध था। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पावलक ने बताया कि मारे गए लोगों और हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं हमले में घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के एक गवाह जवाद यतीम ने कहा कि कम से कम दो लोगों को गोली लगी। उसने कहा कि हमलावर बहुत आक्रामकता के साथ इमारत में फायरिंग कर रहा था। विस्कॉन्सिन के अटॉर्नी जनरल जोश कौल ने रात 10 बजे से कुछ देर पहले ट्वीट किया कि यह द़श्य निहित है। समुदाय के लिए अब कोई खतरा नहीं है।