{"_id":"5e7bd7638ebc3e76a71ee4b4","slug":"two-indians-arrested-illegally-entering-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करते दो भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करते दो भारतीय गिरफ्तार
Thu, 26 Mar 2020 03:43 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने गैरकानूनी तरीके से देश में प्रवेश करने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को न्यूयॉर्क में गलत ढंग से तस्करी के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों ने पिछले सप्ताह चार लोगों को बर्क और मैसिना सीमा स्टेशनों से तस्करी की नाकाम कोशिश करते गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एजेंटों ने एक वाहन को रोकने का प्रयास किया जिसमें एक विदेशी तस्करी की घटना में शामिल होने का संदेह था। जैसे ही वाहन रुकता हुआ दिखाई दिया, तीनों वाहन से बाहर निकल गए और फिर चालक भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसे भी पकड़ लिया गया। इनमें से दो नागरिक भारतीय थे।
विज्ञापन
उन्हें सेंट रेजिस मोहॉक में भारतीय आरक्षण के माध्यम से कनाडा के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। ड्राइवर पर विदेशी नागरिकों की तस्करी कराने का आरोप है।
विज्ञापन