फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two girls throw soup on Van Goghs famous Sunflowers painting in national gallerry london

UK: वैन गॉग की 693 करोड़ की पेंटिंग पर लड़कियों ने फेंका टमाटर का सूप, पूछा- कला ज्यादा कीमती है या जीवन?

Fri, 14 Oct 2022 09:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 09:07 PM IST
सार

दोनों लड़कियां पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी टी-शर्ट पर 'जस्ट स्टॉप ऑयल' लिखा हुआ है। दोनों लड़कियां पेंटिंग पर डिब्बा बंद टमाटर का सूप फेंकती हैं।

विज्ञापन
Two girls throw soup on Van Goghs famous Sunflowers painting in national gallerry london
वैन गॉग की पेंटिंग पर टमाटर शूप फेंकने के बाद दोनों कार्यकर्ता - फोटो : ट्विटर/ जस्ट स्टॉप ऑयल

विस्तार

लंदन की नेशनल गैलरी में दो लड़कियों ने प्रसिद्ध चित्रकार वैन गॉग की 'सनफ्लावर पेंटिंग' पर टमाटर का सूप फेंका। इस पेंटिंग की कीमत लगभग 84.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (693 करोड़ भारतीय रुपये) है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों लड़कियां पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी टी-शर्ट पर 'जस्ट स्टॉप ऑयल' लिखा हुआ है। दोनों लड़कियां पेंटिंग पर डिब्बा बंद टमाटर का सूप फेंकती हैं। इसके तुरंत बाद वह बताती हैं कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटिंग पर टमाटर का सूप फेंकने के तुरंत बाद उनमें से एक लड़की सवाल करते हुए पूछती है- क्या अधिक कीमती है कला या जीवन? क्या यह भोजन से ज्यादा कीमती है? न्याय से ज्यादा कीमती है? आप पेंटिंग की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित हैं या हमारे ग्रह के लोगों की सुरक्षा को लेकर? 


वह आगे कहती है, जीवन संकट की लागत, तेल संकट की लागत का हिस्सा है। लाखों भूखे परिवार इस ठंड में ईंधन का वहन नहीं कर पाते हैं। वे सूप का एक टिन भी गर्म करने का जोखिम नहीं उठा सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed