फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two former top Chinese security officials sentenced to death with 2 year reprieve for graft and abuse of power

China: भ्रष्टाचार के खिलाफ चीन सरकार का सख्त कदम, पूर्व अधिकारियों को दो साल कैद के साथ मौत की सजा

Thu, 22 Sep 2022 08:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 08:09 PM IST
सार

 पूर्व न्याय मंत्री और चीन के सबसे पावरफुल पुलिस प्रमुखों में से एक फू झेंगहुआ ने व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्यकाल में 17.3 मिलियन अमेरीकी डॉलर का भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग किया था। इस मामले में गुरुवार को उत्तर-पूर्व चीन के जिलिन प्रांत की इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ चांगचुन ने उन्हें दो साल कैद और मौत की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन
Two former top Chinese security officials sentenced to death with 2 year reprieve for graft and abuse of power
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की जिनपिंग सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। गुरुवार को चीन में पूर्व न्याय मंत्री सहित चीनी सुरक्षा अधिकारी को दो साल कैद के साथ ही मौत की सजा सुनाई गई है। ये सजा भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के चलते दी गई है। आरोप है कि पूर्व न्याय मंत्री और चीन के सबसे पावरफुल पुलिस प्रमुखों में से एक फू झेंगहुआ ने व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्यकाल में 17.3 मिलियन अमेरीकी डॉलर का भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग किया था। इस मामले में गुरुवार को उत्तर-पूर्व चीन के जिलिन प्रांत की इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ चांगचुन ने उन्हें दो साल कैद और मौत की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ चांगचुन ने फू को सजा सुनाते हुए कहा कि चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय समिति की सामाजिक और कानूनी मामलों की समिति के पूर्व उप प्रमुख फू झेंगहुआ ने 2005 और 2021 के बीच विभिन्न पदों पर सत्ता का दुरुपयोग करके रिश्वत ली थी। गौरतलब है कि फू चीनी सरकार में बीजिंग नगरपालिका ब्यूरो प्रमुख, सार्वजनिक सुरक्षा के उपमंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  फू को दोषी ठहराए जाने के बाद बुधवार को भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पूर्व क्षेत्रीय पुलिस प्रमुखों को जेल भेज दिया गया था। इन तीनों पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रति निष्ठा न रखने और पूर्व सार्वजनिक सुरक्षा उप-मंत्री सुन लिजुन के नेतृत्व वाले राजनीतिक गुट का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पूर्व अधिकारी को भी मिली सजा

चीनी मीडिया ने बताया कि उनके बाद उसी अदालत में जिआंगसू के पूर्व अधिकारी वांग लाइक को भी यही सजा मिली है। लांग को रिश्वतखोरी, आपराधिक गिरोहों से साठगांठ और फर्जी पहचान पत्र के लिए दो साल की सजा के साथ मौत की सजा भी सुनाई गई है। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वांग लाइक जिआंगसू प्रांतीय समिति कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के पूर्व सदस्य और सीपीसी जिआंगसू प्रांतीय समिति की राजनीति और कानून समिति के पूर्व सचिव रहे हैं। इससे पहले चीन के पूर्व रेल मंत्री को भी साल 2013 में मौत की सजा सुनाई गई थी। वो भी भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए थे। 


गौरतलब है कि चीन में साल 2012 में सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया था। उनके इस अभियान के क्रम में तब से दर्जनों शीर्ष सैन्य अधिकारियों सहित दस लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed