फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two-day meeting on trade war between US-China begins

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार पर दो दिन की बैठक शुरू

Wed, 30 Jan 2019 09:14 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 30 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Two-day meeting on trade war between US-China begins

अमेरिका और चीन के वार्ताकारों ने अपने व्यापार संबंधों में तनाव का समाधान निकालने के लिए बुधवार से दो दिन की बैठक शुरू की। इसका मकसद दोनों के बीच छह माह से भी ज्यादा समय से जारी व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) का समाधान करना है। 

विज्ञापन


अमेरिका और चीन के बीच जारी इस ट्रेड ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह झकझोर दिया है और उस पर संकट के बादल भी दिख रहे है। विश्लेषकों का मानना है कि अभी के हालात मुताबिक इस हफ्ते की बातचीत से कुछ ठोस या निर्णायक समाधान आने की उम्मीदें कम हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच मतभेद काफी गहरे हैं। 
विज्ञापन


इस कदम में आशाजनक बात यही है कि दोनों पक्ष कम से कम इस मसले पर बातचीत के लिए तैयार तो हुए हैं। अमेरिका चाहता है कि चीन खुद को इलेक्ट्रिक कार और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक शक्ति बनने की अपनी आकांक्षा को कम करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के पूर्व व्यापार अधिकारी क्रिस्टोफर एडम्स ने कहा कि दोनों देशों की प्रणाली में बुनियादी बदलाव लाने वाले किसी समग्र समझौते पर सहमति बनने की उन्हें संभावना बहुत कम नजर आती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed