फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two current drugs study corona virus infection in human cells: study

दो मौजूदा दवाएं मानव कोशिकाओं में कोरोना का संक्रमण रोकती हैं : अध्ययन

Tue, 18 Aug 2020 05:31 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बोस्टन
पीटीआई, बोस्टन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
two current drugs study corona virus infection in human cells: study
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

एक नए अध्ययन के मुताबिक प्रयोगशाला में किए गए प्रयोग में पाया गया कि दो मौजूदा दवाएं कोरोना के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 (कोरोना वायरस) को मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने से रोकती हैं।

विज्ञापन


जर्नल पीएनएएस में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक वैक्यूओलिन-1 और एपिलिमोड को वर्षों पहले मूल रूप से विकसित किया गया था। ये दोनों दवाएं एक बड़े एंजाइम पिकफाइव काइनेज को निशाना बनाती हैं।
विज्ञापन


अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन से पहले कोविड-19 के संक्रमण में इस एंजाइम की भूमिका के बारे में बहुत कम जानकारी थी। उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान इस प्रक्रिया को दोहराने की जरूरत है जो संकेत देता है कि कोविड-19 के इलाज में यह संभावित पद्धति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर और शोध पत्र के सह वरिष्ठ लेखक टॉमस किरछाउसेन ने कहा, 'हमारे अध्ययन से इंगित होता है कि सार्स-कोव-2 के खिलाफ इस काइनेज को विषाणु रोधी दवा से निशाना बनाना प्रभावी रणनीति हो सकती है और कोविड-19 की गंभीरता को कम करने में सहायक होगा।' किरछाउसेन ने बताया कि उन्होंने सीन व्हेलन प्रयोगशाला में कोशिका जीवविज्ञान अध्ययन किया।

उन्होंने कहा, 'एक हफ्ते के भीतर हमने पाया कि प्रयोगशाला में एपिलिमोड मानव कोशिका में सार्स-कोव-2 के संक्रमण से बचाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed