{"_id":"63b45feab1d4a8348208fdfa","slug":"two-counter-terrorism-department-officers-shot-dead-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकरोधी विभाग के दो अधिकारियों को उतारा मौत के घाट, बाइक से हुए फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकरोधी विभाग के दो अधिकारियों को उतारा मौत के घाट, बाइक से हुए फरार
Tue, 03 Jan 2023 10:33 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:33 PM IST
सार
प्रांतीय पुलिस ने एक बयान में कहा है कि लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर खानेवाल में दोपहर के भोजने के लिए रुके डिप्टी डायरेक्टर नवीद सादिक और इंस्पेक्टर नासिस अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकरोधी विभाग (काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट) के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रांतीय पुलिस ने एक बयान में कहा है कि लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर खानेवाल में दोपहर के भोजने के लिए रुके डिप्टी डायरेक्टर नवीद सादिक और इंस्पेक्टर नासिस अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। बयान में बताया गया है कि आतंकवादी बाइक पर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने पुलिस महानिरीक्षक को आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए शुरू किए गए अभियान की निगरानी करने का आदेश दिया है। उन्होंने आतंक की ताजा लहर से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) को पाकिस्तानी तालिबान के रूप में भी जाना जाता है। टीटीपी ने पिछले साल नवंबर में सरकार के साथ अनिश्चितकाल के लिए संघर्ष विराम की समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद से पाकिस्तान में आंतकवादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है। आतंकी समूहों ने अपने लड़ाकों को देशभर में हमले करने का आदेश जारी किया है।
पिछले महीने बन्नू में खैबर पख्तूनख्वा आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) परिसर में तीन दिनों तक पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के कमांडो ने उनको छुड़ाने के लिए अभियान चलाया और 25 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया था।