{"_id":"63822ca11db9202ee0217a98","slug":"two-cops-killed-as-terrorists-strike-police-station-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी
Sat, 26 Nov 2022 08:41 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:41 PM IST
सार
टीटीपी ने यह हमला उस वक्त किया जब नायब सूबेदार कासिम और हवलदार चंगेज के रूप में पहचाने गए पुलिसकर्मी वांडा पासन इलाके के सराय गाम्बिला पुलिस थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंतकियों ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के वांडा पासन इलाके में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी के एक प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, टीटीपी ने यह हमला उस वक्त किया जब नायब सूबेदार कासिम और हवलदार चंगेज के रूप में पहचाने गए पुलिसकर्मी वांडा पासन इलाके के सराय गाम्बिला पुलिस थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले में दो और पुलिस कर्मी लेफ्टिनेंट बिलाल और सिपाही जहूर भी घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 नवंबर को भी आतंकियों ने मंजर फकीर इलाके में एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया था। हालांकि पुलिस कर्मियों ने इस हमले को विफल कर दिया था।
विज्ञापन
लक्की मरवत जिले में दो दिनों के भीतर यह दूसरा हमला है। लगातार आतंकी हमलों ने देश के सुरक्षा गलियारों में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह जिला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को राजधानी इस्लामाबाद से जोड़ता है।
लक्की मरवत में लगातार आतंकी हमलों ने देश के सुरक्षा गलियारों में चिंता पैदा कर दी है क्योंकि यह जिला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के माध्यम से पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा को अपनी राजधानी इस्लामाबाद से जोड़ता है।