फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Chinese and 115 Nepali arrested for trapping Indians in illegal debt

कार्रवाई: भारतीयों को अवैध ऋण जाल में फंसाने वाले दो चीनी और 115 नेपाली गिरफ्तार, काठमांडो-भक्तपुर में पड़े छापे

Thu, 24 Feb 2022 08:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Feb 2022 08:02 AM IST
सार

चीनी नागरिकों ने कथित तौर पर काठमांडो व भक्तपुर में डेढ़ माह पहले ही कारोबार शुरू किया था। यहां उन्होंने भारतीयों को 2.5 से 3.5 फीसदी ब्याज दरों के साथ ऑनलाइन अल्पकालिक ऋण देने की पेशकश की। बिना गारंटी कर्ज लेने वाले भारतीयों को राशन कार्ड व संपर्क नंबर की फोटो प्रतियां जमा करानी होती थीं।

विज्ञापन
Two Chinese and 115 Nepali arrested for trapping Indians in illegal debt
अवैध ऋण के मामले में 2 चीनी और 115 नेपाली गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)  - फोटो : istock

विस्तार

नेपाल में चीन द्वारा स्थानीय युवकों का इस्तेमाल भारतीयों के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी के लिए भी किया जा रहा है। बुधवार को नेपाल की पुलिस ने भारतीयों को लक्ष्य बनाकर ऑनलाइन ऋण योजना चलाकर धोखाधड़ी के मामले में दो चीनी और 115 नेपाली नागरिकों की गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नेपाल पुलिस ने काठमांडो घाटी के काठमांडो व भक्तपुर जिलों में सोमवार-मंगलवार को छापे डाले थे।

विज्ञापन


पुलिस ने दो अलग-अलग छापों में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उन पर साइबर गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए काठमांडो मेट्रोपॉलिटन पुलिस रेंज ने सोमवार की रात 37 लोगों के एक समूह को पकड़ा जिसमें ओल्ड बनेश्वर से एक चीनी नागरिक चांग हू बाओ भी शामिल था।
विज्ञापन


चांग ने नेपाली युवाओं की मदद से भारतीयों को निशाना बनाकर अवैध व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कीं। उसने राजधानी में व्यापारिक घरानों के लिए आईटी सेवाएं देने के लिए लेवान ग्रुप नामक कंपनी को आधिकारिक रूप से पंजीकृत भी किया था। इसके बाद पुलिस ने भक्तपुर जिले के सानो थिमी से एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। यहां वांग जिनाओ नामक चीनी नागरिक समेत 80 नेपाली युवक गिरफ्तार किए गए। यहां से 48 लैपटॉप और 14 डेस्कटॉप पीसी भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी में लड़कियों का भी इस्तेमाल
नेपाल पुलिस ने काठमांडो से जिन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया उनमें 23 लड़के व 13 युवतियां शामिल थे। जबकि भक्तपुर में तीन मंजिला कार्यालय की इमारत पर हुई दूसरी छापेमारी में 47 लड़कियां और 32 लड़के गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि इन कार्यालयों में लड़कियों का भी धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया।


खातों में चीन से ट्रांसफर की गई रकम
चीनी नागरिकों ने कथित तौर पर काठमांडो व भक्तपुर में डेढ़ माह पहले ही कारोबार शुरू किया था। यहां उन्होंने भारतीयों को 2.5 से 3.5 फीसदी ब्याज दरों के साथ ऑनलाइन अल्पकालिक ऋण देने की पेशकश की। बिना गारंटी कर्ज लेने वाले भारतीयों को राशन कार्ड व संपर्क नंबर की फोटो प्रतियां जमा करानी होती थीं। ब्याज सहित रकम न लौटाने पर नेपाली लड़के-लड़कियों को फोन पर धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इन कर्मचारियों को 15,000 से 20,000 रुपये का मासिक वेतन दिया जाता था, जबकि चीनी अफसर लाखों की कमाई करते थे। वेतन तथा अन्य लाभ चीन से कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed