{"_id":"5f14b21ddc749f42da441f77","slug":"twitter-removed-president-donald-trump-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ट्रंप ने वीडियो ट्वीट किया तो ट्विटर ने हटाया, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति ट्रंप ने वीडियो ट्वीट किया तो ट्विटर ने हटाया, जानिए क्या है मामला
Mon, 20 Jul 2020 02:20 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें ग्रुप लिंकिन पार्क का म्यूजिक डाला गया था। ग्रुप द्वारा शिकायत के बाद ट्विटर ने वीडियो को हटा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को अपने चुनाव अभियान के तहत एक वीडियो ट्वीट किया।
विज्ञापन
इस वीडियो में लिए गए म्यूजिक को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद ट्विटर ने इसे हटा दिया। ट्विटर ने अधिसूचना जारी की है कि कॉपीराइट की एक शिकायत के जवाब में इस मीडिया को डिसेबल कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक नोटिस के अनुसार ट्विटर ने मशीन शॉप एंटरटेनमेंट से डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट नोटिस मिलने पर वह वीडियो हटा दिया, जो ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया निदेशक डैन स्कैविनो से रीट्वीट किया था। मशीन शॉप एंटरटेनमेंट एक मैनेजमेंट कंपनी है, जो रॉक बैंड लिंकिन पार्क के स्वामित्व वाली कंपनी है। वहीं व्हाइट हाउस ने इस विषय में किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन