फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter puts warning notice on President of America Donald Trump tweet for abusive behavior

ट्रंप-ट्विटर विवाद: राष्ट्रपति के ट्वीट को अपमानजनक बताकर लगाया चेतावनी नोटिस

Wed, 24 Jun 2020 09:08 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 24 Jun 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Twitter puts warning notice on President of America Donald Trump tweet for abusive behavior
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्विटर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि उसने डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट को अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ अपनी नीति का उल्लंघन करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'जब तक मैं आपका राष्ट्रपति हूं, वाशिंगटन डीसी में एक स्वायत्त क्षेत्र नहीं होगा। यदि वे ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो वे इसका गंभीर परिणाम देखेंगे!'
विज्ञापन




एक ट्वीट में ट्विटर ने कहा कि उसने अपने सार्वजनिक हित वाले नोटिस के पीछे ट्रंप के ट्वीट को छिपा दिया, क्योंकि राष्ट्रपति का यह ट्वीट एक पहचान समूह के खिलाफ नुकसान का खतरा पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं मैरी ट्रंप, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर करने जा रही हैं खुलासा

बता दें कि नस्लभेदी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सेंट जॉन चर्च के सामने व्हाइट हाउस के पास एक ब्लैक हाउस स्वायत्त क्षेत्र घोषित किया। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने सिएटल क्षेत्र में 'कैपिटल हिल ऑर्गनाइज्ड प्रोटेस्ट (सीएचओपी) जोन' या 'कैपिटल हिल ऑटोनोमस जोन' (स्वायत्त क्षेत्र) के रूप में पहचाने जाने वाले इलाके का हवाला देते हुए ऐसा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed