फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Mary Trump, Everything Know About The President of America Donald Trump Niece who penned damning memoir

जानें कौन हैं मैरी ट्रंप, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर करने जा रही हैं खुलासा

Tue, 16 Jun 2020 11:21 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 16 Jun 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Who is Mary Trump, Everything Know About The President of America Donald Trump Niece who penned damning memoir
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी भतीजी मैरी ट्रंप - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मैरी ट्रंप उनके कई राजों को लेकर एक किताब प्रकाशित करने जा रही हैं। सोमवार को 'साइमन और शूस्टर' पब्लिकेशन ने घोषणा की कि मैरी ट्रंप 28 जुलाई को 'टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माई फैमिली क्रियेटेड द वर्ल्ड्स मोस्ट डेंजरस मैन' किताब को रिलीज करने जा रही हैं। 

विज्ञापन


इस बुक को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन  से ठीक कुछ हफ्ते पहले जारी किया जा रहा है। जहां इस दौरान मैरी के चाचा यानी डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से नामांकन भरेंगे। 
विज्ञापन


आखिर इस किताब में क्या है?     
किताब में कथित तौर पर बताया जाएगा कि कैसे उन्होंने (मैरी ट्रंप) न्यूयॉर्क टाइम्स को राष्ट्रपति ट्रंप के व्यक्तिगत वित्तीय गतिविधियों की विस्तृत जांच को लेकर लेख छापने के लिए गोपनीय दस्तावेजों को सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका नहीं इस देश की हैं मेलानिया, 22 साल पहले एक फैशन शो में हुई थी ट्रंप से मुलाकात

पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित मैरी ने आरोप लगाया है कि ट्रंप धोखाधड़ी योजनाओं में शामिल थे और अपने पिता के रियल एस्टेट व्यापार से आज के पैसे के हिसाब से करीब 400 मिलियन डॉलर से अधिक हासिल किए। इसके अलावा ट्रंप से जुड़े कुछ ऐसे राज को सामने लाया जाएगा, जिसके बारे में लोगों को फिलहाल पता नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप पर कर चुकी हैं मुकदमा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने के बाद भी मैरी ट्रंप ने खुद को चकाचौंध से दूर रखा। हालांकि, वह हमेशा से ट्रंप के रवैये को लेकर उनकी आलोचना करती रही हैं। ऐसा ही एक मामला 20 साल पुराना है, जब उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर अपने चाचा ट्रंप और उनके भाई-बहनों पर मुकदमा कर दिया था। 

साल 2000 में मैरी ट्रंप और फ्रेड ट्रंप तृतीय ने डोनाल्ड ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप सीनियर की संपत्ति पर हुए विवाद को लेकर मुकदमा दायर किया था। उन्होंने दावा किया कि परिवार के मुखिया पागलपन से पीड़ित थे और उनकी 1991 में खरीदी गई संपत्ति डोनाल्ड ट्रंप और उनके भाई-बहनों की ओर से धोखाधड़ी से खरीदी गई। 

मैरी ट्रंप ने उस दौरान कहा था कि उनके चाचा और चाची को इस कानूनी विवाद को लेकर खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस परिवार को देखते हुए, यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि इसका पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।

मैरी ट्रंप और उनके भाई ने ट्रंप कंपनी द्वारा प्रदान की गई चिकित्सा बीमा को रद्द करने को लेकर भी एक अन्य मुकदमा दायर किया था। उनका मानना था कि यह ट्रंप परिवार की तरफ से प्रतिशोध की भावना से किया गया था। 

कौन है मैरी ट्रंप?

55 वर्षीय मैरी ट्रंप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े भाई फ्रेड ट्रंप जूनियर की बेटी हैं। 1981 में फ्रेड ट्रंप की 42 साल की उम्र में मौत हो गई थी। फ्रेड को सारी जिंदगी अपनी शराब की लत से जूझना पड़ा और इसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। 

पिछले साल वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने अपने भाई का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात का जीवन भर दुख रहेगा कि उन्होंने बड़े भाई फ्रेड को परिवार के रियल एस्टेट व्यापार में आने के लिए दबाव डाला, जबकि उनकी इच्छा पायलट बनने की थी। 

पीपल मैगजीन के मुताबिक, मैरी ट्रंप का पूरा नाम मैरी ली ट्रंप है और उनका जन्म मई 1965 में हुआ। फिलहाल वह न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड पर रहती हैं। फॉर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मैसाचुसेट्स में टफ्ट्स विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय से इसी विषय में मास्टर की उपाधि प्राप्त की है।

मैरी ने न्यूयॉर्क के एडेल्फी विश्वविद्यालय में नैदानिक मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। अब डिलीट कर दिए गए लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मैरी ट्रंप एक प्रमाणित पेशेवर लाइफ कोच है। 2012 में, उन्होंने न्यूयॉर्क-आधारित कंपनी 'ट्रंप कोचिंग ग्रुप' की स्थापना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed