{"_id":"6009f8648ebc3e32e87a9514","slug":"twitter-bans-chinese-embassy-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"उइगर महिलाओं पर टिप्पणी के बाद ट्विटर ने चीनी दूतावास के अकाउंट पर लगाई रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उइगर महिलाओं पर टिप्पणी के बाद ट्विटर ने चीनी दूतावास के अकाउंट पर लगाई रोक
Fri, 22 Jan 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Jan 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने यहां रहने वाले उइगर मुस्लिमों के खिलाफ दमनकारी अभियान चलाने वाले चीन के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अमेरिका में चीन के दूतावास के अकाउंट पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
दरअसल, चीनी दूतावास ने सात जनवरी को किए गए एक ट्वीट में चीनी की सरकारी मीडिया चाइना डेली के हवाले से कहा था, चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर महिलाएं अब आजाद हैं और वे बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं हैं। दूतावास ने चीन सरकार की उइगर मुस्लिमों के खिलाफ चलाई गई नीतियों का बचाव किया था।
विज्ञापन
ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने सात जनवरी को किए गए एक ट्वीट पर कार्रवाई की है, जिसमें अमानवीयता के खिलाफ हमारी नीति का उल्लंघन किया गया है। हम धर्म, जाति, उम्र, अयोग्यता, गंभीर बीमारी, राष्ट्रीय मूल, नस्ल या जातीय समूह पर आधारित लोगों के समूह को प्रतिबंधित करते हैं। सात जनवरी को किए गए इस ट्वीट को अब हटा लिया गया है।
विज्ञापन
उइगर महिलाओं की जबरन हो रही नसबंदी
रिपोर्टों के मुताबिक, चीन में उइगर मुस्लिम महिलाओं की जबरन नसबंदी और गर्भपात किए जा रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा उइगर लोगों को हिरासत में रखा गया है। जिन जगहों पर उइगर मुस्लिमों को हिरासत में रखा है, उन्हें राजनीतिक पुनर्शिक्षा केंद्र कहा जाता है।
इसे दुनिया में जातीय अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ सबसे बड़ा सामूहिक उत्पीड़न माना जाता है। 2017 के बाद से 380 नए हिरासत केंद्र बनाए गए हैं।