{"_id":"5dae80098ebc3e93cb766953","slug":"twin-nurses-delivered-twins-born-in-the-same-hospital-years-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी अस्पताल में बना अनोखा संयोग, जुड़वां बच्चियां-जुड़वां नर्स और 26 साल का अंतर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी अस्पताल में बना अनोखा संयोग, जुड़वां बच्चियां-जुड़वां नर्स और 26 साल का अंतर
Tue, 22 Oct 2019 11:31 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
twins
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक अस्पताल में जुड़वां बच्चियों की डिलीवरी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। इन जुड़वां बच्चियों को जन्म देने वाली मां को जब प्रसव पीड़ा हुई तो उस दौरान मदद के लिए वहां दो नर्स मौजूद थीं, जो खुद भी जुड़वां हैं। एक और खास बात यह है कि इन जुड़वां नर्सों का जन्म भी इसी अस्पताल में करीब 26 साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह मामला एथेंस के एक अस्पताल का है। यहां जुड़वां नर्सों ने जुड़वां बच्चियों की सिजेरियन डिलीवरी कराई थी। 26 साल की इन जुड़वां नर्सों का नाम टेरी और टेरा बताया गया है। रीजनल मेडिकल सेंटर में कार्यरत इन दोनों नर्स को हाल ही में अस्पताल में भर्ती रेबेका नामक महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान मदद करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
महिला का प्रसव होने पर दो जुड़वां बच्चियों ने जन्म लिया तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पैदा हुईं दोनों बच्चियों का नाम उनकी मां ने एम्मा और एडिशन रखा गया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ऐसा पहली बार था कि जब यह दोनों नर्सं किसी महिला के प्रसव होने के दौरान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
वहीं इन नर्सों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह बेहतरीन अनुभव था। आमतौर पर ऐसा नहीं होता कि हम दोनों की शिफ्ट एक साथ हो, लेकिन इस प्रसव से एक दिन पहले पता चला कि हमारी शिफ्ट एक साथ है।