फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkiye detains journalists as protests grow over jailing of key Erdogan rival

Turkiye: इमामोग्लू को जेल भेजे जाने के खिलाफ प्रदर्शन तेज, कई पत्रकारों को घरों से किया गया गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 01:21 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Mar 2025 01:21 AM IST
सार

Turkiye:तुर्किये में मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया। एक मीडिया संगठन ने सरकार के इस कदम की निंदा की है। वहीं, इमामोग्लू ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Turkiye detains journalists as protests grow over jailing of key Erdogan rival
तुर्किए में विरोध प्रद - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद से तुर्किये में बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, एक मीडिया संगठन ने बताया कि सरकार ने कई पत्रकारों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। इमामोग्लू को राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। 

विज्ञापन


एक अदालत ने रविवार को आधिकारिक रूप से इमामोग्लू को गिरफ्तार करने और उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल भेजने का आदेश दिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद बुधवार को तुर्किये में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जो पिछले दस वर्षों में सबसे बड़े माने जा रहे हैं। इससे लोकतंत्र और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।  
विज्ञापन


डिस्क-बेसिन-इस मीडिया वर्कर्स यूनियन ने कहा कि आठ पत्रकारों और फोटो पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है। संगठन ने इसे मीडिया की आजादी और लोगों के सच जानने के अधिकार पर हमला बताया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया मंच एक्स ने कहा कि वह तुर्किये के अधिकारियों की ओर से जारी कई कानूनी आदेशों का विरोध कर रहा है, जिनमें 700 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के निर्देश भी शामिल हैं। इनमें समाचार संगठनों, पत्रकारों और राजनीतिक हस्तियों के खाते भी शामिल हैं। 
 

ये भी पढ़ें: इस्राइल पर यूएन ने लगाए गंभीर आरोप, हमले में कर्मचारी की मौत के बाद कहा- गाजा में कम करेंगे स्टाफ

अब तक 1133 लोगों को गिरफ्तार किया गया: गृहमंत्री अली येरलिकाया
तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि मेयर इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद से अब तक 1,133 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान 123 पुलिस अधिकारी घायल हुए और पुलिस ने तेजाब, पेट्रोल बम और चाकू जैसे हथियार जब्त किए हैं। येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर कहा, कुछ समूह प्रद्शन और सभा करने के अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, सड़कों पर हिंसा भड़काने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों के संबंध कथित तौर पर आतंकवादी संगठनों से थ, जबकि कुछ के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। 

ये भी पढ़ें: मिस्र के नए युद्ध विराम प्रस्ताव के बीच इस्राइली हमले तेज, गाजा में 61 लोगों की मौत


मेयर के समर्थन में लाखों लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है। इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर में पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस, पेपर स्प्रे और प्लास्टिक की गोलियां चलाईं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने दंगा रोधी पुलिस पर पत्थर, पटाखे और अन्य वस्तुएं फेंकी। 

इमामोग्लू ने सोशल मीडिया पर जारी किया संदेश
वहीं, इमामोग्लू ने एक सोशल मीडिया संदेश में लोगों से सोमवार को सिटी मॉल और अन्य स्थानों पर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से झड़पों से बचने और पुलिस से प्रदर्शनकारियों के प्रति नरमी बरतने को कहा। उन्होंने कहा, मैं मेहनत कर रहा हूं। अब और भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मैं कहां हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed