फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkish religious cult leader Adnan Oktar gets 1,075 years in jail for sex crimes

1000 गर्लफ्रेंड और 69000 गर्भनिरोधक गोलियां, जानिए कौन है वो धार्मिक नेता जिसे मिली 1075 साल की सजा

Wed, 13 Jan 2021 07:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 13 Jan 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Turkish religious cult leader Adnan Oktar gets 1,075 years in jail for sex crimes
अदनान ओकतार - फोटो : Social Media

एक हजार से अधिक गर्लफ्रेंड और घर पर मिलीं 69,000 गर्भ निरोधक गोलियां। ये कहानी किसी अरबपति या डॉन की नहीं है बल्कि तुर्की के उस मुस्लिम धार्मिक नेता की है, जिसे उसकी अय्याशी के लिए 1075 साल की सजा सुनाई गई है। तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता अदनान ओकतार को इस्ताबुंल की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 अलग-अलग मामलों में 1075 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


तुर्की की एक अदालत ने खुद को धार्मिक प्रचारक व लेखक बताने वाले अदनान ओकतार को जिन आरोपों में सजा सुनाई है वे बेहद संगनी हैं। ओकतार पर बच्चों के यौन शोषण, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, धार्मिक कट्टरपंथ को बढ़ावा दनो, आतंकवाद को बढ़ावा देने, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी करने आदि का आरोप लगाया गया था। वह खुद का अपना चैनल भी चलाता था।
विज्ञापन


अदनान एक पंथ का प्रमुख है और अभियोजन पक्ष उसके संगठन को आपराधिक मानता है। वर्ष 2018 में देशभर में मारे गए छापों में ओकतार के दर्जनों मानने वालों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों को बताता था अपनी ‘पालतू बिल्ली’ 
ओकतार लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था, जबकि वह महिलाओं को 'पालतू बिल्लियां' बुलाता था। 64 वर्षीय अदनान अक्सर लड़कियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करता था। वह टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था। उसके पंथ से जुड़े करीब 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं

अदालत में सुनवाई के दौरान ढोंगी धार्मिक नेता अदनान के बारे में कई हैरान कर देने वाले राज सामने आए। पुलिस को उसके घर पर 69 हजार से ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं। इसके बारे में जब पूछा गया, तो उसने कहा कि इन गोलियों का इस्तेमाल वह स्किन एलर्जी के इलाज के लिए करता है।

ग्लैमरस लड़कियों से घिरा रहता था यह धार्मिक नेता 
अदनान हमेशा खूबसूरत और ग्लैमरस लड़कियों से घिरा रहता था। इस बीच कई महिलाओं ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अदालत में सुनवाई के दौरान अदनान ने स्वीकार किया कि उसकी करीब 1,000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था कि महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्यार उमड़ता है। प्यार इंसान की खासियत है। यह एक मुसलमान की खूबी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उसने कहा था, मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं।

300 से ज्यादा किताबें लिखने का दावा
इस धार्मिक नेता का यह भी दावा है कि उसने 300 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इनका अनुवाद 73 भाषाओं में हुआ है। एक किताब उसने अपने दूसरे नाम हारून याहया के नाम से भी लिखी थी। इस किताब में उसने वैश्विक आतंकवाद के पीछे डार्विन्स की इवॉल्यूशन थ्योरी को वजह बताया है।

जबरन खिलाता था गर्भनिरोधक गोलियां

एक महिला ने सुनवाई के दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उनके और अन्य महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। कई महिलाओं के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और उन्हें गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया। अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।

90 के दशक में आया था दुनिया के सामने 
अदनान सबसे पहले वर्ष 1990 के दशक में दुनिया के सामने आया था। उस समय वह एक ऐसे पंथ का नेता था, जो कई बार सेक्स स्कैंडल में फंस चुका था। उसके एक टीवी चैनल ने वर्ष 2011 में ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया था, जिसकी तुर्की के धार्मिक नेताओं ने कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed