फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey three mayors arrested in southern cities part of crackdown on opposition

Turkey: तुर्किये में विपक्ष खत्म करने की कोशिश जारी, तीन विरोधी मेयर्स गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

इस्तांबुल मेयर एकरेम इमामोग्लू, जिन्हें राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन का प्रमुख प्रतिद्वंदी माना जाता है, उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह इजमिर शहर के मेयर और 137 नगर पालिकाओं के प्रमुखों को भी हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन
turkey three mayors arrested in southern cities part of crackdown on opposition
रेसेप तैयब एर्दोआन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तुर्किये में विपक्ष का दमन जारी है। इसी के तहत शनिवार को तुर्किये के दक्षिणी शहरों के तीन मेयर्स को गिरफ्तार किया गया। सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए विपक्षी नेताओं की सूची में तीन और नए नाम जुड़ गए हैं। इससे पहले मार्च में तुर्किये के प्रमुख शहर इस्तांबुल के मेयर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


रिश्वतखोरी के मामले में हुई कार्रवाई
शनिवार को गिरफ्तार नेताओं में अदियामान शहर के मेयर अब्दुल रहमान तुतडेरे, अदाना नगर पालिका के प्रमुख जेदान कारालार को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया। दोनों नेता तुर्किये की मुख्य विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी या सीएचपी के सदस्य हैं। सीएचपी से ही जुड़े और अनताल्या शहर के मेयर मुहीत्तिन बोकेक को भी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कारालार को इस्तांबुल में पकड़ा गया, वहीं तुतडेरे को राजधानी अंकारा से गिरफ्तार किया गया। तुतडेरे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें इंस्तांबुल ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मार्च में इस्तांबुल के मेयर को भी किया गया था गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि संगठित अपराध, रिश्वत जैसे मामलों में कारालार और तुतडेरे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ क्या आरोप लगे हैं, उनकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन विपक्षी पार्टियों से जुड़े नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस्तांबुल मेयर एकरेम इमामोग्लू, जिन्हें राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन का प्रमुख प्रतिद्वंदी माना जाता है, उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह इजमिर शहर के मेयर और 137 नगर पालिकाओं के प्रमुखों को भी हिरासत में रखा गया है। इन सभी को धोखाधड़ी के कथित मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kazakhstan: उन्हें बुर्का नहीं चाहिए.. मुस्लिम बहुल कजाकिस्तान में पर्दा प्रथा के खिलाफ कदम उठा रहे राष्ट्रपति

इस्तांबुल मेयर ही दे सकते हैं एर्दोआन को चुनौती
इससे पहले भी कई विपक्षी नेता जेल में हैं और कई महीने बीत जाने के बाद भी उनके खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी है। तुर्किये के मानवगात शहर के मेयर को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद तुर्किये में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। ये विरोध प्रदर्शन बीते एक दशक में सबसे बड़े प्रदर्शन थे। तुर्किये में साल 2028 में आम चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को विरोधियों को मिटाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed