फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey president recep tayyip erdogan congratulate pakistan feild marshal asim munir shahbaz sharif

Turkey: एर्दोगन ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर को दी बधाई, फिर दिखी दोनों देशों की नापाक दोस्ती

Tue, 27 May 2025 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 11:19 AM IST
सार

एर्दोगन ने पाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की भी इच्छा जाहिर की। इससे साफ है कि पाकिस्तान और तुर्किये का भारत के खिलाफ नापाक गठजोड़ मजबूत हो रहा है, जो भारत के हित में नहीं है।

विज्ञापन
turkey president recep tayyip erdogan congratulate pakistan feild marshal asim munir shahbaz sharif
पाकिस्तानी पीएम के साथ तुर्किये के राष्ट्रपति - फोटो : फेसबुक/Presidency of the Republic of Türkiye

विस्तार

तुर्किये और पाकिस्तान का नापाक गठजोड़ लगातार मजबूत हो रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर समेत कई नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अपनी चार देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर तुर्किये ही पहुंचा है। तुर्किये पहुंचने पर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को उनके प्रमोशन की बधाई भी दी। 
विज्ञापन


एर्दोगन के कदमों में अपनी नाक रगड़ने पहुंचे शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार रात इस्तांबुल में तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात की। इस मुलाकात में शहबाज शरीफ ने एर्दोगन को भारत के खिलाफ समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था तो तुर्किये ने ही खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था। पाकिस्तान ने जिन ड्रोन्स से भारत पर हमला किया, वे ड्रोन्स तुर्किये ने ही पाकिस्तान को दिए थे। हालांकि तुर्किये ने इससे इनकार किया है, लेकिन तुर्किये का एक विमान पाकिस्तान पहुंचा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि तुर्किये ने ड्रोन भेजे थे। हालांकि तुर्किये का दावा है कि उनका विमान रिफ्यूलिंग के लिए पाकिस्तान में उतरा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaishankar: क्या भारत-PAK संघर्ष विराम के लिए अमेरिका को धन्यवाद देना चाहिए? जयशंकर के जवाब ने की बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहता है तुर्किये
तुर्किये के राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को बधाई भी दी। साथ ही एर्दोगन ने पाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की भी इच्छा जाहिर की। इससे साफ है कि पाकिस्तान और तुर्किये का भारत के खिलाफ नापाक गठजोड़ मजबूत हो रहा है, जो भारत के हित में नहीं है। शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर तुर्किये के साथ ही ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान के दौरे पर गए हैं। भारत के खिलाफ चीन, तुर्किये और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed