फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey Coal Mine Blast : Interior Minister Says 14 Dead, 28 Injured In Coal Mine Blast

Turkey : तुर्की में कोयला खदान विस्फोट में 40 की मौत और 17 घायल, अब भी कई फंसे, राष्ट्रपति ने रद्द की यात्रा

Sat, 15 Oct 2022 05:20 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अंकारा।
पीटीआई, अंकारा। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 15 Oct 2022 05:20 PM IST
सार

Turkey Coal Mine Blast : तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा कि पड़ोसी प्रांतों सहित क्षेत्र से बुलाए गए बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति रजब तैयप अर्दोआन ने दक्षिण-पूर्व तुर्की की अपनी पहले से निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Turkey Coal Mine Blast : Interior Minister Says 14 Dead, 28 Injured In Coal Mine Blast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Turkey Coal Mine Blast : तुर्की में शुक्रवार को एक कोयला खदान के अंदर हुए विस्फोट के कारण 40 लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में कम से कम 17 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से आठ गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं देश के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने जानकारी दी है कि कई लोग अभी भी खदान में फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह विस्फोट काला सागर के तटीय प्रांत बार्टिन के अमासरा शहर में सरकारी स्वामित्व वाली टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुआ। ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने कहा कि विस्फोट संभवतः कोयला खदानों में पाई जाने वाली ज्वलनशील गैसों के कारण हुआ होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव अभियान के दौरान समन्वय के लिए अमासरा पहुंचे गृह मंत्री सोयलू ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट के समय खदान के अंदर करीब 110 लोग मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि विस्फोट के बाद ज्यादातर मजदूर खदान से बाहर आने में सफल रहे। परंतु इसके बावजूद करीब 50 लोग खदान के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में ही फंसे रह गए। 

तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी (AFAD) ने कहा कि पड़ोसी प्रांतों सहित क्षेत्र से बुलाए गए बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने दक्षिण-पूर्व तुर्की की अपनी पहले से निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है। वह अब अमासरा जाएंगे।


निजी डीएचए समाचार एजेंसी ने गवर्नर अर्सलान को घटना के बारे में जानकारी दे रहे एक मजदूर के हवाले से बताया कि वह अपने बलबूते पर कैसे खदान से बाहर आया। उसने बताया कि वह कितना 'दबाव' महसूस कर रहा था, इसके अलावा धूल और मलबे के कारण कुछ भी ठीक ढंग से दिखाई नहीं दे रहा था।

डीएचए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि खदान में फंसे हुए दोस्तों या सहकर्मियों और परिजनों के कुशल होने की खबर के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले तुर्की के सोमा शहर की खदान में सबसे बड़ा हादसा हुआ था, इसमें आग लगने की वजह से करीब 301 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed