फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TTP militants attack security checkpoint at Pakistan Afghanistan Highway two policemen killed

Pak-Afghan Highway Attack: सुरक्षा जांच चौकी पर टीटीपी आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत

Fri, 20 Jan 2023 03:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

खैबर जिले के पुलिस अधिकारी मुहम्मद इमरान ने कहा कि तख्त बेग जांच चौकी पर हथगोले और भारी हथियारों से हमला किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावरों में से एक, जो एक आत्मघाती हमलावर था, चौकी के अंदर मारा गया। वह चौकी में पुलिस पर भारी गोलीबारी करते हुए घुसा था।

विज्ञापन
TTP militants attack security checkpoint at Pakistan Afghanistan Highway two policemen killed
टीटीपी आतंकी हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तानी तालिबान के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने गुरुवार को पाकिस्तान के अशांत आदिवासी जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान राजमार्ग पर एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


खैबर जिले के पुलिस अधिकारी मुहम्मद इमरान ने कहा कि तख्त बेग जांच चौकी पर हथगोले और भारी हथियारों से हमला किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावरों में से एक, जो एक आत्मघाती हमलावर था, चौकी के अंदर मारा गया। वह चौकी में पुलिस पर भारी गोलीबारी करते हुए घुसा था।
विज्ञापन


हमलावरों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। हमले में दो पुलिस अधिकारी यूनुस अफरीदी और मंजूर अफरीदी की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीपी आतंकी समूह के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने ली हमले की जिम्मेदारी
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकी समूह के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी, जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान के रूप में जाना जाता है। यह अफगानिस्तान पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय विभिन्न इस्लामी सशस्त्र आतंकवादी समूहों का एक प्रमुख संगठन है। 2007 में गठित समूह और अफगानी तालिबान की एक जैसी विचारधारा है। टीटीपी 2001 2021 युद्ध में उसकी मदद कर रहा है।


ताजा हमला एक सप्ताह के बाद किया गया था। जब करीब छह से सात आतंकवादियों ने खैबर आदिवासी जिले की सीमा से लगे सरबंद पुलिस थाने पर हथगोले और स्वचालित हथियारों से हमला किया था। 14 जनवरी के हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed