फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump will not be given intelligence, for the first time in American history, such a deal with the former President

ट्रंप को नहीं दी जाएगी खुफिया जानकारी, अमेरिकी इतिहास में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा सलूक

Sat, 06 Feb 2021 03:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Feb 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Trump will not be given intelligence, for the first time in American history, such a deal with the former President
Donald Trump - फोटो : Shealah Craighead/Official White House Photo

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोई खुफिया जानकारी नहीं दी जाएगी। अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को इससे वंचित रखा जाएगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ट्रंप को यह जानकारी देने के पक्ष में नहीं हैं। 

विज्ञापन


बता दें, निर्वतमान अमेरिकी राष्ट्रपति को भी अहम खुफिया जानकारी दी जाती है। सौजन्यवश उन्हें यह जानकारी दी जाती है ताकि उनके पास इस जानकारी से संबंधित कोई सुझाव व सलाह हो तो वह दे सकें और देश की सेवा कर सकें। लेकिन कैपिटल हिल पर हुए बवाल के बाद ट्रंप की साख व विश्वसनीयता को धक्का लगा है। संभवतः इसी कारण उन्हें इस सुविधा से वंचित रखा जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि ट्रंप को खुफिया जानकारी देने का कोई मतलब नहीं है। वह चाहते हैं कि ट्रंप को किसी तरह की गुप्तचर जानकारी नहीं दी जाना चाहिए। बाइडन ने सवाल उठाया कि ट्रंप को यह जानकारी देने का क्या मतलब है? ऐसी जानकारी का उन पर अब तक क्या प्रभाव पड़ा? वह तथ्य की चूक करते हुए कुछ भी बयान देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed