फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump tweets fake photograph of an injured dog during baghdadi attack

ट्रंप ने ट्वीट की अल-बगदादी पर हमले के दौरान घायल कुत्ते की फर्जी फोटो

Fri, 01 Nov 2019 07:06 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Nov 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
trump tweets fake photograph of an injured dog during baghdadi attack
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर पश्चिम सीरिया में इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल-बगदादी पर हमले के दौरान घायल हुए सेना के एक कुत्ते को सम्मान का पदक देते हुए दिखाने वाली एक फर्जी तस्वीर ट्वीट की है।

विज्ञापन


सैन्य काम करने वाले कुत्तों ने अमेरिकी सैन्य बलों के साथ दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी का एक सुरंग में पीछा किया था, जिसके बाद शनिवार को 48 साल का बगदादी मारा गया था। बगदादी ने सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अपने परिसर में अमेरिकी छापे के बाद खुद को आत्मघाती बेल्ट से उड़ा लिया था। ट्रंप ने बड़े-बड़े अक्षरों के साथ कुत्ते की तस्वीर लगाते हुए ट्वीट किया, ‘अमेरिकी नायक!’ इस कुत्ते ने सीरियाई सुरंग में अल-बगदादी का पीछा किया, इससे पहले कि आईएसआईएस नेता ने खुद को बम से उड़ा लिया।
विज्ञापन


द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के अनुसार, एक रूढ़िवादी वेबसाइट डेली वायर ने यह तस्वीर प्रकाशित की है। असल में यह तस्वीर 2017 की है, जब वियतनाम युद्ध में सेना के सेवानिवृत्त चिकित्सक जेम्स मैकक्लोघन को 10 लोगों की जान बचाने के लिए पदक से सम्मानित किया गया था। इस तस्वीर से छेड़छाड़ की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो तस्वीर ट्वीट की है, उसमें मैकक्लोघन के सिर को कुत्ते के सिर के साथ बदल दिया गया है। मीडिया में बेल्जियम के मैलिनोइस नस्ल के इस कुत्ते का नाम ‘कोनन’ बताया जा रहा है। जब टाइम्स के एक रिपोर्टर ने जेम्स मैकक्लोघन को दोनों तस्वीरें दिखाई तो उन्होंने ठहाका लगाते हुए कहा कि ‘सैन्य कुत्ते बहुत साहसी  होते हैं।’


राष्ट्रपति का ट्वीट कुछ उपयोगकर्ताओं के बीच हंसी का विषय बन गया है, जबकि कुछ ने युद्ध के एक नायक की तस्वीर में छेड़छाड़ करने के फैसले या फोटोशॉप की गुणवत्ता पर नाराजगी जतायी। ट्विटर उपयोगकर्ताओं में से कुछ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जाहिर की, वहीं कुछ ने बहुत मजाक उड़ाया।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed