फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump taps Bessent as Treasury Secretary, DeRemer Labor Secretary and Nesheiwat as Surgeon General News update

US: मस्क का सुझाव नजरअंदाज कर ट्रंप ने बेसेंट को चुना वित्त मंत्री; श्रम विभाग की जिम्मेदारी लोरी को सौंपी

Sat, 23 Nov 2024 07:59 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2024 07:59 AM IST
सार

एलन मस्क ने वित्त मंत्री के रूप में हावर्ड लुटनिक का नाम सुझाया था। मगर इसके उलट 
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की पसंद के उम्मीदवार को नियुक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Trump taps Bessent as Treasury Secretary, DeRemer Labor Secretary and Nesheiwat as Surgeon General News update
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में अगले साल जनवरी में शपथ लेंगे। इससे पहले वह लगातार अपने मंत्रियों और अधिकारियों का चयन कर रहे हैं। अब उन्होंने श्रम विभाग का नेतृत्व करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी की अमेरिकी प्रतिनिधि लोरी चावेज-डेरेमर को चुना है। वहीं, डॉक्टर जेनेट नेशेवात को सर्जन जनरल और जॉर्ज सोरोस के पूर्व मनी मैनेजर स्कॉट बेसेंट को वित्त मंत्री का नेतृत्व करने के लिए नामित करेंगे।

विज्ञापन


एलन मस्क का सुझाव किया नजरअंदाज
बता दें, एलन मस्क ने वित्त मंत्री के रूप में हावर्ड लुटनिक का नाम सुझाया था। मगर इसके उलट ट्रंप ने खुद की पसंद के उम्मीदवार को नियुक्त किया है। उन्होंने हेज फंड के दिग्गज स्कॉट बेसेंट को इस विभाग के लिए चुना है। 
विज्ञापन


किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को शीर्ष प्रशासनिक पदों के लिए घोषणाएं की थीं। उन्होंने एलेक्स वोंग को प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और डॉक्टर सेबेस्टियन गोर्का को आतंकवादी रोधी के लिए वरिष्ठ निदेशक नियुक्त किया था। इसके अलावा, पूर्व सांसद डॉक्टर डेव वेल्डन को रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक, एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) आयुक्त के लिए मार्टी माकरी और आवास एवं शहरी विकास सचिव के रूप में स्कॉट टर्नर को चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जनवरी से नियुक्तियां होंगी प्रभावी
रसेल थुरलो वॉट को यूएस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां अगले साल की 20 जनवरी से प्रभावी होंगी, जब ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। बता दें, उम्मीदवारों को उनके संबंधित पदों पर शपथ लेने से पहले अमेरिकी सीनेट द्वारा नामांकन की पुष्टि करने की आवश्यकता होती है।

ट्रंप ने कहा, 'स्कॉट को दुनिया के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और भूराजनीतिक और आर्थिक रणनीतिकारों में से एक के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। स्कॉट की कहानी अमेरिकन ड्रीम की है। बेसेंट एक अमेरिकी निवेशक, परोपकारी और शिक्षक हैं। वह की स्क्वायर ग्रुप के संस्थापक और सीईओ हैं।'

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि डेरेमर का कारोबार और श्रम समुदायों से मिले समर्थन से यह सुनिश्चित होगा कि श्रम विभाग सभी सफलताएं हासिल कर सकेगा। साथ ही वह अमेरिका को पहले से अधिक समृद्ध बना सकेंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर नेशेवत निवारक दवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए मजबूत संचारक हैं। वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि अमेरिकियों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच हो और लोगों को लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाने में विश्वास करती हैं।


एलेक्स वोंग ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान उत्तर कोरिया के लिए उप विशेष प्रतिनिधि और राज्य विभाग में पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के उप सहायक सचिव के रूप में काम किया है। वह संयुक्त राष्ट्र में विशेष राजनीतिक मामलों के लिए अमेरिकी राजदूत के लिए पहले कार्यकाल में ट्रंप के उम्मीदवार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed