{"_id":"6af5eb1155062666800c5938","slug":"trump-says-us-doesn-t-need-iran-deal-asks-vance-to-focus-on-mid-term-corruption-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान: ईरान से अब समझौते की जरूरत नहीं; जेडी वेंस को दिया नया काम; क्या-क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान: ईरान से अब समझौते की जरूरत नहीं; जेडी वेंस को दिया नया काम; क्या-क्या कहा?
Thu, 12 Nov 2026 10:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका को ईरान के साथ किसी कूटनीतिक समझौते की जरूरत नहीं है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को दूसरी जिम्मेदारी दी है। ट्रंप ने उनसे डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले राज्यों में कथित अपराध और भ्रष्टाचार पर पूरा ध्यान देने को कहा है।
उनका यह बयान हाल में हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद आया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने वेंस की प्राथमिकताएं बदलने के संकेत दिए। वेंस पहले ईरान के साथ बातचीत की संभावना पर विचार कर रहे थे। अब ट्रंप चाहते हैं कि वे अमेरिका के अंदरूनी राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान दें।
ट्रंप ने लिखा, मैंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से कहा है कि वे पूरे अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले शहरों और राज्यों में हो रहे बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार और अपराध पर अपना पूरा ध्यान लगाएं।
विज्ञापन
ईरान के साथ समझौते की जरूरत क्यों नहीं?
उन्होंने कहा, हमें ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। वे दिन बहुत पहले बीत चुके हैं। हमारे पास उनका पैसा है, सैकड़ों अरब डॉलर और हमारे पास उनका जलडमरूमध्य भी है!
ट्रंप का इशारा ईरान की रोकी गई संपत्तियों और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिकी नौसेना के नियंत्रण की ओर था। उनका यह बयान 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के कुछ समय बाद आया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि वेंस ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के साथ सीधे बातचीत की संभावना पर विचार कर रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ जारी संघर्ष खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाश रहा है। वेंस ने सार्वजनिक रूप से पिछले सप्ताह हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार को इस संघर्ष से जोड़ा था।
किन राज्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे ट्रंप?
ट्रंप अब अमेरिका के घरेलू मामलों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले राज्यों को निशाना बनाया। इनमें मिनेसोटा, कैलिफोर्निया और इलिनॉय का नाम शामिल है। उन्होंने इन राज्यों के नेतृत्व पर बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी और चोरी का आरोप लगाया।
ट्रंप ने आरोप लगाया, मिनेसोटा, कैलिफोर्निया, इलिनॉय और ऐसे कई अन्य ब्लू स्टेट्स का शासन खराब है। ये भ्रष्टाचार से भरे राज्य हैं। हर महीने अरबों डॉलर की चोरी हो रही है। उन्होंने आगे कहा, इस बड़े पैमाने की आपराधिक गतिविधि को रोककर हमारा बजट जल्द संतुलित किया जा सकता है। डेमोक्रेटिक नेतृत्व के खून में ही भ्रष्टाचार है।
ये भी पढ़ें: 'मुझे तो कोई जासूस लड़की मिली ही नहीं': एनवीडिया विवाद पर टेलीग्राम के मालिक ने ली चुटकी; हुआंग पर क्या कहा?
इसके बाद ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी के नेताओं को अमेरिका के इतिहास और दुनिया के सबसे भ्रष्ट और अमेरिका विरोधी राजनीतिक नेताओं और लोगों में से एक बताया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी बड़े पैमाने पर ब्लू स्टेट्स में हुए भ्रष्टाचार से बचना चाहती है। इसके लिए वह बार-बार ट्रंप प्रशासन को भ्रष्ट बता रही है।
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी इस आरोप का बार-बार इस्तेमाल करती है। इसका मकसद ब्लू स्टेट्स (डेमोक्रेटिक पार्टी के दबदबे वाले राज्य) में हुई बड़ी और अभूतपूर्व चोरी से लोगों का ध्यान हटाना है। उन्होंने मिनेसोटा, कैलिफोर्निया और अमेरिका के दूसरे राज्यों का जिक्र किया। ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति पद के पहले कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लाखों डॉलर का वेतन भी नहीं लिया था। उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने वाले वे अकेले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
'पहले कार्यकाल में नहीं लिया लाखों डॉलर का वेतन'
ट्रंप ने कहा, मैं शायद मूर्खता कर रहा हूं, क्योंकि फर्जी खबरें दिखाने वाला मीडिया इस बारे में लिखने से इनकार करता है। अपने पहले कार्यकाल में भी मैंने कोई वेतन नहीं लिया। यह वेतन लाखों डॉलर का था। ऐसा करने वाला मैं अकेला राष्ट्रपति हूं। उन्होंने आगे कहा, हर हाल में डेमोक्रेट भ्रष्ट और बुरे हैं। मैं इसका बिल्कुल उलट हूं। रिपब्लिकन, पूरी ताकत से लड़ो, वरना तुम्हारे पास कोई देश नहीं बचेगा।