{"_id":"6af5c98c8c98650ac4089890","slug":"us-police-say-4-people-shot-in-us-capital-news-in-hindi-updates-in-hindi-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के पास चार लोगों को मारी गई गोली, एटीएफ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के पास चार लोगों को मारी गई गोली, एटीएफ ने संभाला मोर्चा
Thu, 12 Nov 2026 07:43 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:43 PM IST
सार
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग हुई है। इसमें चार लोगों को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को व्हाहट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों पर फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी की सटीक जगह का भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन, डीसी के एक पॉश इलाके में गुरुवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। यह इलाका व्हाइट हाउस से अधिक दूर नहीं है। गोलीबारी की यह घटना व्हाइट हाउस से करीब 1 मील उत्तर में स्थित लोगन सर्कल में हुई।
15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील
मामले में पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने बताया कि गोलीबारी के सटीक स्थान सहित अन्य कोई विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने नागरिकों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के इलाके से बचने का आग्रह किया है। इस ब्लॉक में वीआईडीए फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और कई आवासीय इमारतें शामिल हैं। यह इलाका होल फूड्स सुपरमार्केट के ठीक पास है। घटना के बाद ब्लॉक के अधिकांश हिस्से को सील कर दिया गया था। घटनास्थल पर पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। इलाके के आसपास की सड़कों को भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।
जांच और सुरक्षा व्यवस्था
संघीय ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (एटीएफ) ने भी अपने एजेंटों को घटनास्थल पर मदद के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घायलों की स्थिति और उनकी पहचान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने और सहयोग करने की अपील की है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी कर दी है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
पहले की घटनाएं और संघीय हस्तक्षेप
अगस्त 2025 की शुरुआत में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग के एक पूर्व सदस्य पर लोगन सर्कल इलाके में हमला हुआ था। किशोरों के एक समूह ने रविवार सुबह उन्हें और एक महिला को कारजैकिंग का प्रयास करते हुए हमला किया था। इस घटना के कुछ दिनों बाद, ट्रंप ने स्थानीय प्रशासन को दरकिनार करते हुए शहर पर सीधा संघीय नियंत्रण लागू कर दिया था। उन्होंने अपराध कम करने के उद्देश्य से सैकड़ों नेशनल गार्ड सदस्यों को भेजा था। नेशनल गार्ड की यह तैनाती आज भी जारी है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रही है।