Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York building collapse Mamdan city mayor many kills injured

न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढही: आठ की मौत और 17 घायल, अब भी चल रहा बचाव अभियान, मेयर ममदानी क्या बोले?

Thu, 12 Nov 2026 06:47 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 12 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन में बुधवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं। मलबे से एक गर्भवती महिला को जीवित निकाला गया। आखिर अचानक कैसे गिरी यह इमारत? क्या मलबे में अब भी लोग फंसे हैं? हादसे की असली वजह क्या है? आइए, पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं...

विज्ञापन
New York building collapse Mamdan city mayor many kills injured
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बुधवार को एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं। इमारत में अपार्टमेंट बने हुए थे और हादसे के समय वहां लोग मौजूद थे। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान जारी है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
विज्ञापन


हादसे पर मेयर ने क्या कहा?
  • न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने पुष्टि की कि आठ न्यूयॉर्कवासियों की मौत से उनका दिल टूट गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, बचावकर्मी कल हुई इमारत ढहने की घटना वाली जगह पर पूरी रात तलाश करते रहे। वे बेहद खतरनाक हालात में काम कर रहे थे। उनका मकसद मलबे में फंसे किसी भी व्यक्ति को ढूंढना और बचाना था।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने कहा, आठ न्यूयॉर्कवासियों की जान जा चुकी है। कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं। इस तरह के बड़े नुकसान के लिए कोई शब्द नहीं हैं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों और आज दुख झेल रहे सभी लोगों के साथ भी मेरी संवेदनाएं हैं। बचाव अभियान अभी जारी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ममदानी ने कहा, कृपया घटनास्थल से दूर रहें। प्रभावित लोगों और अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य कर रहे कर्मचारियों को अपनी दुआओं में याद रखें। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, जिसके इस हादसे से प्रभावित होने की आशंका है, तो 311 पर कॉल करें। अगर आप न्यूयॉर्क शहर से बाहर हैं, तो 212-639-9675 पर फोन करें।


चश्मदीदों ने क्या बताया?

  • चश्मदीद इमैनुएला कैरिलस ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, मैं सचमुच इस इमारत के ठीक पीछे रहती हूं। ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा धमाका हुआ हो। इसके बाद बहुत सारे लोगों के चीखने की आवाज सुनाई दी।
  • एक अन्य चश्मदीद ने अपनी पहचान सिर्फ डैशिक बताई। उन्होंने स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा, मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा।
  • हादसे के बाद मलबे से एक महिला को बचाया गया। महिला को मलबे से निकालते हुए कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया था। उसके पति ने सीबीएस न्यूज से कहा, वह जिंदा है। वह अभी भी जिंदा है। मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं। आप सभी का धन्यवाद। वह छह महीने की गर्भवती है।

क्या इमारत गिरने की वजह का पता चल पाया है?
फिलहाल इमारत गिरने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि तीन मंजिला इमारत अचानक किस वजह से ढही। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे इमारत की संरचना से जुड़ी कोई समस्या थी या कोई दूसरी वजह। जांच के जरिए हादसे से जुड़े हालात और संभावित कारणों का पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed