Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli bombs rain down on Gaza again; ,many people, including a surgeon, lose their lives

अस्पताल के अंदर हमास का कमांड सेंटर?: गाजा में फिर बरसे इस्राइली बम, सर्जन समेत छह लोगों की गई जान; कई घायल

Thu, 12 Nov 2026 12:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 12:14 PM IST
सार

गाजा के नासिर अस्पताल पर इस्राइल के हवाई हमले में एक सर्जन समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए। इस्राइली सेना ने दावा किया कि अस्पताल में हमास का कमांड सेंटर था। वहीं, हमास ने इस हमले को युद्ध अपराध करार दिया।

विज्ञापन
Israeli bombs rain down on Gaza again; ,many people, including a surgeon, lose their lives
गाजा में इस्राइल का बड़ा हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस्राइल ने गुरुवार तड़के दक्षिण गाजा के नासिर अस्पलात की एक इमारत पर हवाई हमला किया। गाजा की नागरिक सुरक्षा सेवा के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक सर्जन भी शामिल है, और 20 अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


 इस्राइली सेना ने क्या कहा? 
बाद में इस्राइली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक वरिष्ठ आतंकी और समूह की सशस्त्र शाखा के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया था, जो खान यूनिस स्थित अस्पताल के अंदर से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। एक बयान में, सेना ने हमास पर आरोप लगाया कि वह अस्पताल परिसर का इस्तेमाल सैन्य अभियानों के लिए एक कमांड सेंटर के तौर पर कर रहा है। इसमें हथियारों को जमा करना, कमांड-एंड-कंट्रोल रूम चलाना, और अस्पताल की सुविधाओं का इस्तेमाल लड़ाकों के लिए निगरानी चौकियों और आश्रय स्थलों के रूप में करना शामिल है।
विज्ञापन


गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने क्या कहा? 
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि इस्राइली हवाई हमले में अस्पताल का सर्जरी विभाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चिकित्साकर्मियों ने मारे गए सर्जन की पहचान रेजिक अबूशिरा के रूप में की है। अस्पताल के अंदर कमरों में मलबा और फर्नीचर बिखरा पड़ा है। टूटी हुई छतों से तार लटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल का क्या कहना है? 
हमास के एक प्रवक्ता ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से युद्ध अपराध करार दिया। इस्राइल, जिसने इस इलाके में अपने हमले तेज कर दिए हैं, उसका कहना है कि हमास फिर से संगठित होने और अपने हथियारों के जखीरे को दोबारा तैयार करने की कोशिश कर रहा है। हमास का कहना है कि वह एक साल पहले हुए संघर्ष विराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है। उसने इस्राइल पर इस समझौते को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

अब तक कितने लोगों की मौत हुई है? 
इलाके के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस समझौते के बाद से इस्राइल के हमलों में कम से कम 1,600 फलस्तीनी मारे गए हैं, जबकि इस्राइल का कहना है कि उसके चार सैनिक मारे गए हैं।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर 2023 में इस्राइल द्वारा गाजा पर हमला शुरू किए जाने के बाद से 74,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइल ने यह सैन्य कार्रवाई तब शुरू की, जब हमास के बंदूकधारियों ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला किया; इस्राइल के अनुसार, उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed