फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump said ISIS will have lost by next week all the territory it once controlled in Iraq and Syria

अगले सप्ताह तक आईएस को सौ फीसदी खत्म कर देंगे, ट्रंप ने किया दावा

Fri, 08 Feb 2019 04:43 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 04:43 AM IST
विज्ञापन
Trump said ISIS will have lost by next week all the territory it once controlled in Iraq and Syria
डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगले सप्ताह तक इराक और सीरिया में कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का खात्मा कर दिया जाएगा। वह अगले सप्ताह तक इस बारे में घोषणा कर देंगे। ट्रंप ने कहा कि हमने आईएस की दुष्ट विचारधारा का प्रत्यक्ष रूप से सामना किया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना, उसके गठबंधन सहयोगी और सीरियाई डैमोक्रेटिक सुरक्षा बल ने सीरिया और इराक के भीतर आईएस के कब्जे में रहे पूरे इलाके को लगभग आजाद करा लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘संभव है अगले सप्ताह यह घोषणा की जाए कि हमने आईएस के कब्जे वाले इलाकों पर 100 फीसदी तक नियंत्रण पा लिया है। मैं आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहता हूं। मैं जल्दबाजी में यह नहीं कहना चाहता।’ उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के नए रुख के कारण मैदान पर अमेरिकी कमांडर और गठबंधन के सहयोगी सशक्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने 20,000 वर्ग मील से अधिक भूमि पर दोबारा कब्जा जमाया है। ट्रंप ने कहा, ‘हमने युद्ध का एक मैदान जीता और उसके बाद जीतते चले गए और मोसुल और रक्का दोनों को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया।’ उन्होंने कहा, ‘आईएस के सौ से ज्यादा अन्य शीर्ष अधिकारियों का खात्मा किया गया और हजारों आईएस लड़ाकों को खदेड़ दिया गया है।’

सहयोगियों के साथ साझा लड़ाई लड़ी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने खूंखार आतंकवादियों के चंगुल से 50 लाख से ज्यादा नागरिकों को रिहा कराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष एक साझा लड़ाई है, जिसे हमने साथ मिलकर लड़ा। अगर हम साथ मिलकर नहीं लड़ते तो कभी आज जैसी स्थिति नहीं हो सकती थी। हर किसी को अपनी भूमिका अदा करनी है और अपना योगदान देना है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed