फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump said India is high tariff nation and I want reciprocal tax

ट्रंप ने कहा, 'उन्हें लगता है हम मूर्ख हैं', भारत हमसे अधिक कर वसूलता है अब हम भी वसूलेंगे 

Sun, 03 Mar 2019 11:16 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 03 Mar 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Trump said India is high tariff nation and I want reciprocal tax
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा है कि भारत एक उच्च शुल्क वाला देश है, और अब उन्हें (ट्रंप को) पारस्परिक कर (रैसीप्रोकल कर) चाहिए या फिर कम से कम कोई अन्य कर। वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड में आयोजित कंजर्वेशन पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ये बात कही। उन्होंने कहा, "भारत एक उच्च शुल्क वाला देश है। वो हमसे बहुत शुल्क लेता है।"


loader

अपने दो घंटे से भी अधिक देर तक चले भाषण में ट्रंप घेरलू, वैश्विक और भारत सहित अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बोले। अपनी प्रतिष्ठित हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा, "जब हम भारत को मोटरसाइकिल भेजते हैं, तो उसपर 100 फीसदी शुल्क होता है। जब भारत हमारे पास मोटरसाइकिल भेजता है तो वे 100 फीसदी शुल्क लेते हैं। लेकिन हम उनसे कोई शुल्क नहीं लेते।" 

ट्रंप ने कहा, "तो, मैं पारस्परिक कर चाहता हूं और कम से कम, मैं एक कर वसूलना चाहता हूं। इसे मिरर टैक्स कहा जाता है लेकिन ये पारस्परिक है।"

इससे पहले साल की शुरुआत में व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने पारस्परिक कर का समर्थन करते हुए था कि वह भारत के फैसले से सहमत हैं। जिसमें हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क 100 फीसदी से 50 फीसदी तक किया गया। लेकिन ये काफी नहीं है, ये बस ठीक है।

उन्होंने कहा था, "मोटरसाइकिलों को एक उदाहरण के तौर पर लें। भारत ने इनपर 100 फीसदी आयात शुल्क लिया। जो मैंने महज दो मिनट बात करे 50 फीसदी करवा लिया। लेकिन ये अभी भी 50 फीसदी बनाम 2.4 फीसदी है। यह अच्छा सौदा है।"
 
शनिवार को उन्होंने भारत को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल किया, कि कैसे अन्य देश अमेरिकी उत्पादों पर उच्च कर लगा रहे हैं और अब अमेरिका के लिए पारस्परिक कर लगाने का समय आ गया है। ट्रंप ने कहा कि अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने भारत का उदाहरण लिया है।

ट्रंप ने कहा, "लेकिन भारत उच्च शुल्क वाला देश है और वो बहुत शुल्क लेता है। तो वो 100 फीसदी वसूलता है। तो मैं कहता हूं, मैं भी 100 फीसदी शुल्क नहीं लेने जा रहा लेकिन 25 फीसदी शुल्क वसूलने जा रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं कहता हूं, साथियों, सुनो, वो हमसे 100 फीसदी वसूल रहे हैं। ठीक उसी उत्पाद के लिए, मैं उनसे 25 फीसदी वसूलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि 25 फीसदी भी मूर्खता वाला होगा, ये 100 फीसदी होना चाहिए। लेकिन मैं आपके लिए इसे 25 फीसदी करने जा रहा हूं। मुझे आपका समर्थन चाहिए।"

ट्रंप ने कहा कि वो अब उन देशों को 100 फीसदी वसूलने नहीं देंगे, जिनसे अमेरिका कुछ नहीं ले रहा। अमेरिका अब पहले की तरह फलफूल रहा है और बाकी देश खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "एक बात, वो हमारा सम्मान नहीं करते। वो सोचते हैं कि हम मूर्ख हैं। वो हमें सम्मान नहीं देते। लेकिन मैं आपको बता दूं, दुनिया हमारे देश का दोबारा से सम्मान करेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed