फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump's shoutout to Pak PM, Asim Munir for backing Gaza plan

US: 'शहबाज शरीफ और असीम मुनीर हमेशा हमारे साथ रहे', गाजा प्लान पर पाकिस्तान का समर्थन मिलने पर बोले ट्रंप

Tue, 30 Sep 2025 08:45 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Sep 2025 08:45 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाली शांति योजना पेश की है। पाकिस्तान ने इस योजना का खुलकर समर्थन किया, जिस पर ट्रंप ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल असीम मुनीर की तारीफ की। ट्रंप की योजना के तहत युद्धविराम, बंधकों की रिहाई, गाजा का निरस्त्रीकरण और पुनर्निर्माण शामिल है।

विज्ञापन
Trump's shoutout to Pak PM, Asim Munir for backing Gaza plan
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा युद्ध खत्म करने की शांति योजना का पाकिस्तान ने समर्थन किया है। ट्रंप ने इसको लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की तारीफ की। व्हाइट हाउस की ओर से से 20 बिंदुओं की शांति योजना की घोषणा की गई, जिसके बाद ट्रंप ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह योजना इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के मकसद से तैयार की गई है। इस प्रेस वार्ता में ट्रंप ने सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे कई अरब और इस्लामी देशों के नेताओं का आभार जताया, जिन्होंने इस योजना के लिए सुझाव दिए हैं। उन्होंने इस योजना को नए गाजा के पुनर्निर्माण के लिए एक साझा प्रयास बताया। 
विज्ञापन



ट्रंप ने पाकिस्तानी नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल (जनरल असीम मुनीर) शुरुआत से ही हमारे साथ थे। उन्होंने अभी एक बयान जारी किया है कि वे इस प्रस्ताव पर पूरी तरह विश्वास रखते हैं। ट्रंप ने आगे कहा, अभी मैं घूम रहा था तभी अधिकारियों ने मुझे बताया- सर, आपके लिए एक बड़ा संदेश है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल इस योजना का सौ फीसदी समर्थनक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टेक्सास में कसीनो पार्किंग में शख्स ने की गोलीबारी, दो लोगों की मौत-कई घायल; जांच में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्रंप की इस योजना का स्वागत किया और कहा कि फलस्तीनियों और इस्राइलियों के बीच स्थायी शांति इस क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। 

क्या है ट्रंप की शांति योजना?
अगर इस्राइल और हमास दोनों ट्रंप की इस योजना पर सहमत होते हैं, तो युद्ध तत्काल खत्म हो जाएगा। योजना के मुताबिक, दोनों पक्ष बंधकों को रिहा करेंगे और हमास को पूरी तरह निरस्त्र किया जाएगा। इसके बाद इस्राइली सेना गाजा से पीछे हटेगी और सभी सैन्य अभियान रोक दिए जाएंगे।  


इस योजना के स्वीकार करने के बाद इस्राइल 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों को वापस लेगा, चाहे वे जीवित हों या मृत। इसके बदले में इस्राइल उम्रकैद की सजा पा चुके 250 फलस्तीनी कैदियों और सात अक्तूबर 2023 के बाद गिरफ्तार किए गए 1700 गाजावासियों को रिहा करेगा, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: 'गाजा युद्ध खत्म करने की योजना हमारे लक्ष्य पूरे करती है', नेतन्याहू ने हमास-फलस्तीन की भूमिका नकारी



पहले भी की थी तारीफ
ट्रंप ने इससे पहले भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर की तारीफ की थी और उन्हें शानदार इंसान बताया था। यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में एक तय मुलाकात से पहले दिया था। ट्रंप ने कहा था, हमारे पास बहुत अच्छे नेता आ रहे हैं- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल। फील्ड मार्शल एक बेहतरीन इंसान हैं और प्रधानमंत्री भी। शायद वे अभी इस कमरे में मौजूद हैं। उनकी यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के मौके पर हुई, जब शरीफ और मुनीर ने वॉशिंगटन डीसी का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed