Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alice Huang's Husband Kang Wei Introduced Her to Jensen Huang, Business Links Now Under Probe

एनवीडिया विवाद: एलिस के पति ने ही कराई थी मुलाकात, पहले से थी रिश्ते की जानकारी; जेन्सेन को लेकर कई खुलासे

Thu, 12 Nov 2026 02:23 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
Alice Huang's Husband Kang Wei Introduced Her to Jensen Huang, Business Links Now Under Probe
जेन्सेन हुआंग - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग के कथित प्रेम संबंधों को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एलिस के पति और चीनी कारोबारी कांग वेई ने ही उनकी मुलाकात जेन्सेन हुआंग से कराई थी। इसी बीच जेन्सेन के एक और अफेयर का खुलासा हुआ है। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुआंग का कंपनी की एक अन्य एग्जीक्यूटिव किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी कथित प्रेम संबंध था। पॉवेल सीधे उनके अधीन काम करती थीं। रिपोर्ट में एक अन्य कथित अफेयर का भी जिक्र किया गया है। इन खुलासों के बीच दावा किया जा रहा है कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग को सीईओ पद से हटाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार,  कांग पिछले करीब एक दशक से एनवीडिया प्रमुख को जानते थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कांग को पिछले दो वर्षों से अपनी पत्नी और हुआंग के रिश्ते की जानकारी थी। वह दोनों की नजदीकियों के बारे में खुलकर बात भी करते थे।
विज्ञापन


कांग अपनी पत्नी के रिश्तों का उड़ाते थे मजाक 
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग अपने साथियों के बीच मजाक में कहते थे कि उनकी पत्नी एलिस, जेन्सेन हुआंग की निजी सहायक हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कांग ने एलिस की मुलाकात हुआंग से कब कराई थी। अब अधिकारियों की नजर कांग और जेन्सेन हुआंग के कारोबारी संबंधों पर भी है। जांच एजेंसियां इस जोड़े की व्यावसायिक गतिविधियों और एनवीडिया प्रमुख के साथ उनके संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि चीनी खुफिया एजेंसियों ने एलिस को जेन्सेन हुआंग तक उनकी पहुंच के कारण अपने साथ मिलाया था। हालांकि, इन आरोपों को लेकर चीन ने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग वेई और एलिस हुआंग के कारोबारी रिश्तों पर भी नजर
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में कांग और एलिस ने कई मुनाफे वाले कारोबारी अवसरों में निवेश किया। इनमें वीडियो गेम कंपनियां, फार्मास्युटिकल कंपनियों का अधिग्रहण और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। एनवीडिया की एआई चिप्स को इस जोड़े का सबसे नया कारोबारी दांव बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का रिकॉर्ड मुनाफे वाले सौदों में शामिल रहने का रहा है। हालांकि, कई बार नियामकों के साथ भी उनके विवाद हुए हैं।

हुआंग के कथित अफेयर का कारोबारी असर
रिपोर्ट के अनुसार, जेन्सेन हुआंग ने अपने कथित प्रेम संबंध को स्वीकार किया है और परिवार तथा कर्मचारियों का भरोसा तोड़ने के लिए माफी मांगी है। सिंगापुर की क्लाउड सेवा प्रदाता कंपनी 'मेगास्पीड' भी अमेरिका और सिंगापुर, दोनों देशों की जांच के दायरे में है। इस कंपनी में एलिस एग्जीक्यूटिव थीं। आरोप है कि कंपनी ने अरबों डॉलर मूल्य की एनवीडिया एआई चिप्स चीन भेजी थीं। ये चिप्स कथित तौर पर उस समय भेजी गईं, जब अमेरिकी कानूनों के तहत उनके निर्यात पर रोक थी।

वहीं, ताइवान के अधिकारियों ने बताया है कि एलिस का प्रवेश परमिट रद्द कर दिया गया है और उन्हें द्वीप पर जाने से रोक दिया गया है। एलिस पहले कई बार यहां जेन्सेन हुआंग से मिल चुकी थीं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या एलिस की इन यात्राओं का मकसद खुफिया जानकारी जुटाना था और क्या उनकी गतिविधियां ताइवान के घुसपैठ-रोधी कानून का उल्लंघन थीं। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की गर्मियों में सिंगापुर के अधिकारियों ने एलिस को हिरासत में लिया था और उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी।

कौन हैं कांग वेई?
चीनी कारोबारी कांग वेई को 2026 की शुरुआत में शंघाई में हिरासत में लिया गया था। उनसे शेयर बाजार में हेरफेर के मामलों में पूछताछ की गई थी। इन मामलों में कुछ सूचीबद्ध कंपनियां भी शामिल थीं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें हाल ही में रिहा कर दिया गया है।  कांग की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। वह कभी चीन के जाने-माने हेज फंड मैनेजर हुआ करते थे। बाद में उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया और 2010 में 'शंघाई हेक्सी' नाम की कंपनी स्थापित की। वहीं, 40 वर्ष से अधिक उम्र की एलिस ने 2000 के दशक के आखिर में हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी से मीडिया मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

यह स्पष्ट नहीं है कि कांग और एलिस की पहली मुलाकात कब हुई थी। हालांकि, 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, 'शंघाई हेक्सी' उनके कारोबारी रिश्ते का प्रमुख केंद्र बनी। 2016 में दोनों ने मिलकर इस कंपनी का संचालन शुरू किया। कंपनी ने वीडियो गेम समेत कई क्षेत्रों में निवेश किया। इसी दौरान कांग की मुलाकात जेन्सेन हुआंग से हुई। उस समय एनवीडिया का मुख्य कारोबार वीडियो गेम से जुड़ा था और कांग तथा हुआंग की मुलाकात एशिया में हुई थी।

2018 में कांग और उनकी कंपनी पर लगा था जुर्माना
रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में चीन के प्रतिभूति नियामक ने कांग और उनकी कंपनी पर जुर्माना लगाया था। आरोप था कि उन्होंने एक चीनी फार्मास्युटिकल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। इसके अलावा, एक कंपनी के अधिग्रहण से जुड़े विवाद के दौरान भी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था। कांग ने इन आरोपों को चुनौती दी थी, लेकिन उनकी दलील खारिज कर दी गई थी।


जेन्सेन के एक और अफेयर का खुलासा 
इस बीच, 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुआंग का कंपनी की एक अन्य एग्जीक्यूटिव किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी कथित प्रेम संबंध था। पॉवेल सीधे उनके अधीन काम करती थीं। रिपोर्ट में एक अन्य कथित अफेयर का भी जिक्र किया गया है। इन खुलासों के बीच दावा किया जा रहा है कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग को सीईओ पद से हटाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed