फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu denied any role for Hamas or Palestine said plan to end war Gaza achieve our war aims

Conflict: 'गाजा युद्ध खत्म करने की योजना हमारे लक्ष्य पूरे करती है', नेतन्याहू ने हमास-फलस्तीन की भूमिका नकारी

Tue, 30 Sep 2025 07:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 07:02 AM IST
सार

गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई शांति योजना पेश की है। व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने समर्थन जताते हुए कहा कि हमास को पूरी तरह खत्म किया जाएगा और गाजा को निरस्त्रीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका-इस्राइल साथ होते हैं, तो असंभव भी संभव होता है।

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu denied any role for Hamas or Palestine said plan to end war Gaza achieve our war aims
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा में 23 महीनों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया प्रस्वात रखा है। इसके बाद से शांति समझौते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई इस्लामिक देशों ने ट्रंप के इस प्रस्ताव का स्वागत भी किया है। इसी बीच इस मामले में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी शांति योजना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने कहा कि जब हम दोनों देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं, तो हम असंभव को भी हासिल कर लेते हैं।

विज्ञापन

नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप की यह योजना गाजा में चल रहे दो साल के युद्ध को समाप्त करने के मकसद से बनाई गई है और यह हमारे युद्ध के लक्ष्य पूरे करती है। उन्होंने कहा कि इस योजना में  बंधकों को वापस लाना, हमास की सैन्य ताकत को खत्म करना, उसके राजनीतिक शासन को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना कि गाजा भविष्य में इस्राइल के लिए खतरा न बने जैसी बातें शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- गाजा में जागी शांति की उम्मीद: युद्ध खत्म करने पर ट्रंप का जोर; फलस्तीन समेत इन इस्लामिक देशों ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने की ट्रंप की सराहना
इस्राइली पीएम ने ट्रंप के आर-पार के कदमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल ही में की गई कार्रवाइयों, जिनका उन्होंने नाम दिया क्षेत्र और दुनिया को ज्यादा सुरक्षित बनाती हैं। नेतन्याहू ने कहा कि यह शांति योजना उनके सरकार द्वारा तय किए गए पांच सिद्धांतों के अनुरूप है।इस दौरान नेतन्याहू ने इस संघर्ष को लेकर इस्राइल की रणनीति पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस्राइल की रणनीति के तहत हमास को पूरी तरह बेअसर किया जाएगा और गाजा को निरस्त्रीकृत कर दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस्राइल गाजा की सुरक्षा की लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाएगा और गाजा के चारों ओर एक सुरक्षा परिधि कायम रखेगा। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा का प्रशासन एक शांतिपूर्ण नागरिक प्रशासन द्वारा संचालित होगा, जो न तो हमास और न ही फलस्तीनी प्राधिकरण के नियंत्रण में होगा। 

ये भी पढ़ें:- Israel-Gaza Conflict: गाजा युद्ध पर ट्रंप की नई शांति योजना, नेतन्याहू राजी; बोले- हमास नहीं माना तो इस्राइल..

नेतन्याहू ने इस स्थिति में दी कड़ी चेतावनी
इसके अलावा जब उनसे पुछा गया कि अगर हमास इस योजना को नाकार देता है तब क्या होगा? इस बात पर नेतन्याहू ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी देते हुए कहा कि हम शांति के रास्ते हर किसी को मौका दे रहे हैं, लेकिन अगर हमास योजना को ठुकरा देता है या उसे उल्टा कर देता है, तो इस्राइल यह काम अकेले पूरा कर लेगा। यह आसान रास्ता होगा या मुश्किल, पर यह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed