फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump's claim will become stronger, Republican candidate Nikki Haley will withdraw her name from the election

US: अब और मजबूत होगी ट्रंप की दावेदारी, भारतवंशी रिपब्लिकन प्रत्याशी निक्की हेली चुनाव से वापस लेंगी नाम

Wed, 06 Mar 2024 06:42 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 06:42 PM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देनी वाली भारतवंशी निक्की हेली अपना चुनावी अभियान को रोक देंगी। करीबी लोगों के मुताबिक, इसका यह मतलब नहीं कि वह ट्रंप का समर्थन कर रही हैं। 

विज्ञापन
Trump's claim will become stronger, Republican candidate Nikki Haley will withdraw her name from the election
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देनी वाली भारतवंशी निक्की हेली अपना चुनावी अभियान को रोक देंगी। मंगलवार को बुरी तरह से हार के बाद निक्की हेली के करीबी लोगों के मुताबिक, राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस से निक्की हेली खुद को बाहर कर देंगी। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के सामने रिपब्लिकन से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में निक्की हेली एकमात्र प्रतिद्वंदी है। 
विज्ञापन


हेली राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस से पीछे हटी
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, हेली ने फैसले की पुष्टि की है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि हेली ट्रंप का समर्थन करने की योजना नहीं बना रही है। इसके बजाए हेली उदारवादी रिपब्लिकन और स्वतंत्र मतदाताओं के गठबंधन का समर्थन अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। बता दें फरवरी 2023 में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति बनने की रेस में ट्रंप के खिलाफ वह सामने आई थी। गौरतलब है कि निक्की हेली के पीछे हटने की चर्चाओं के बाद ट्रंप का रिपब्लिकन से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए एक बार फिर डेमोक्रेटिक से बाइडन और रिपब्लिकन से ट्रंप के बीच भिंडत होने की संभावना है।  
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक एकजुट
ट्रम्प ने मंगलवार रात को घोषणा की कि रिपब्लिकन के समर्थक उनके पीछे एकजुट है, लेकिन कुछ ही समय बाद एक बयान में हेली के प्रवक्ता ओलिविया पेरेज-क्यूबास ने कहा, केवल यह दावा करने से एकता हासिल नहीं होती है, हम एकजुट हैं। परेज क्यूबास ने कहा कि आज एक के बाद एक राज्य में रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं का एक बड़ा समूह बना हुआ है, जो डोनाल्ड ट्रंप के बारे में गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed