फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Repeats Claim: India to Completely Stop Buying Russian Oil; India Says ‘National Interest Comes First’

US: 'भारत पूरी तरह रूसी तेल की खरीद रोकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया दावा; जानें पाबंदियों पर अब क्या कहा

Sun, 26 Oct 2025 10:19 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Oct 2025 10:19 AM IST
सार

India stops Russian Oil Imports: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि भारत रूसी तेल की खरीद पूरी तरह रोक देगा। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों और स्थिर आपूर्ति पर केंद्रित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर।

विज्ञापन
Trump Repeats Claim: India to Completely Stop Buying Russian Oil; India Says ‘National Interest Comes First’
Donald Trump - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत रूस से तेल की खरीद पूरी तरह बंद करने जा रहा है, जबकि भारत ने दोहराया है कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर। शनिवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा आपने देखा होगा, चीन ने रूसी तेल की खरीद में काफी कमी की है और भारत पूरी तरह से इसे रोक रहा है। हमने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन


यह बयान उस समय आया है जब ट्रंप दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और संसाधनों की पहुंच को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: ट्रंप ने कोलंबियाई राष्ट्रपति को कहा 'ड्रग डीलर', करोड़ों डॉलर की अमेरिकी मदद रोकने का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से चीन के तेल सौदों को लेकर भी चर्चा
ट्रंप ने कहा कि वे रूस से चीन के तेल सौदों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं और उम्मीद जताई कि यह वार्ता पूरी तरह सौदा तय कर सकती है। इससे पहले भी ट्रंप कई बार इसी तरह का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह वर्ष के अंत तक रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा था कि भारत ने मुझे बताया है कि वे धीरे-धीरे इस प्रक्रिया को समाप्त कर रहे हैं। आप रातोंरात तेल खरीद बंद नहीं कर सकते। लेकिन साल के अंत तक यह लगभग शून्य के बराबर रह जाएगी।

ये भी पढ़ें:- आसमान से हमला: ट्रंप ने साझा किया एआई से बना वीडियो, 'नो किंग्स' आंदोलनकारियों पर लड़ाकू विमान से कीचड़ फेंका

'भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह स्वतंत्र'
हालांकि, भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह स्वतंत्र है और इसका उद्देश्य सस्ती कीमतों पर स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारत के ऊर्जा निर्णय उसके राष्ट्रीय हितों से प्रेरित हैं, न कि किसी बाहरी राजनीतिक दबाव से। भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद इसलिए कर रहा है ताकि घरेलू कीमतों को नियंत्रण में रखा जा सके और ऊर्जा आपूर्ति में स्थिरता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed