फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump reaches deals with 5 law firms, allowing them to avoid prospect of punishing executive orders

US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच कानूनी कंपनियों के साथ किए समझौते, मुफ्त में लेंगे कानूनी सेवाएं

Sat, 12 Apr 2025 02:52 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Apr 2025 02:52 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच प्रमुख कानूनी कंपनियों के साथ समझौते किए हैं, जिसके तहत ये कंपनियां ट्रंप प्रशासन के समर्थन वाले कामों के लिए मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करेंगी, बदले में इन कंपनियों को व्हाइट हाउस की सजा से बचने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Trump reaches deals with 5 law firms, allowing them to avoid prospect of punishing executive orders
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पांच बड़ी कानूनी कंपनियों के साथ समझौते किए। इन समझौतों के तहत कंपनियों को ट्रंप प्रशासन के समर्थन वाले कामों के लिए लाखों डॉलर की मुफ्त कानूनी सेवाएं देनी होंगी। इसके बदले में इन कंपनियों को दंडात्मक कार्यकारी आदेशों से बचने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


यह समझौता दिखाता है कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार प्रमुख कानूनी कंपनियों को अपने पक्ष में लाने में सफल हो रहे हैं। ये कानूनी कंपनियां ट्रंप प्रशासन के साथ समझौते करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वह व्हाइट हाउस के निशाने के निशाने पर न आ सकें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एकतरफा दबाव की अमेरिकी नीति का मिलकर विरोध करें', US पर 125% टैरिफ लगाने के बाद EU से बोला चीन
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस से जिन पांच कानूनी कंपनियों ने समझौते किए हैं, उनमें कैडवालेडर, विकरशम एंड टैफ्ट; कर्कलैंड एंड इलिस; ऐलन ओवरी शियरमैन स्टर्लिंग यूएस; सिम्पसन थैचर एंड बार्टलेट; और लेथम एंड वाटकिंस शामिल हैं। पिछले दो महीनों में कानूनी समुदाय और प्रमुख कानूनी कंपनियों के खिलाफ जारी किए गए कई कार्यकारी आदेश ट्रंप की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा रहे हैं, जिसका मकसद नागरिक समाज को फिर से आकार देना और उन संस्थाओं से रियायतें हासिल करना है, जिनके काम का वह विरोध करते हैं।  

इन आदेशों में कानूनी कंपनियों के रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित करने की धमकी दी गई। इनमें उनके वकीलों की सुरक्षा मंजूरी छीनना, उनके कर्मचारियों को संघीय इमारतों तक पहुंच से रोकना और कंपनियों या उनके ग्राहकों द्वारा किए गए संघीय ठेकों को समाप्त करना शामिल थे।


ये भी पढ़ें: दावा: तुर्किये की चेतावनी पर EU ने जताई नाराजगी; क्या है ग्रीस-साइप्रस-इस्राइल केबल लिंक परियोजना पर विवाद?

घड़ी की बदलने के प्रक्रिया खत्म करें: ट्रंप का कांग्रेस से आग्रह
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कांग्रेस से आग्रह किया कि वह दिन के आखिर में ज्यादा रोशनी के लिए कड़ी मेहनत करे। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका में घड़ी बदलने की परंपरा को खत्म कर दिया जाए। हर साल मार्च और नवंबर में घड़ी को एक घंटा आगे और पीछे किया जाता है, जिसे 'डेलाइट सेविंग टाइम' कहा जाता है। ट्रंप का मानना है कि यह घड़ी बदलना लोगों के लिए परेशानी और सरकार के लिए खर्चीला है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह 'बहुत लोकप्रिय होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात, अब घड़ियों को बदलने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, यह एक बड़ी परेशानी है और हमारे सरकार के लिए एक बहुत महंगा इवेंट है!'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed