फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump moves to fire several National Security Council officials over concerns they're not sufficiently loyal

US: ट्रंप ने बर्खास्त किया कई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी, वफादार न होने के डर से लिया फैसला

Thu, 03 Apr 2025 09:09 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 09:09 PM IST
सार

Donald Trump: सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये फैसला अधिकारियों की वफादारी पर शक के चलते लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Trump moves to fire several National Security Council officials over concerns they're not sufficiently loyal
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ट्रंप को संदेह है कि ये अधिकारी उनके प्रति पर्याप्त रूप से वफादार नहीं हैं।  बता दें कि हाल ही में कट्टर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर ने ट्रंप से मुलाकात कर उन अधिकारियों को हटाने की मांग की थी, जो उनकी मेक अमेरिका ग्रेट अगैन (मागा) नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिम्सटेक: बांग्लादेश के यूनुस से मिल सकते हैं पीएम मोदी, नेपाली PM ओली से भी मिलने की संभावना
विज्ञापन

गैरवफादार अधिकारियों को हटाएं-लूमर
गोपनीयता की शर्त पर व्हाइट हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लूमर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात कर अपनी रिसर्च पेश की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग हैं जो अपने काम के प्रति वफादार नहीं है और अयोग्य होने के बावजूद बड़े पद पर काबिज हैं। उनकी नीतियों के प्रति वफादार नहीं है। ऐसे लोगों को सिस्टम से हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने दावा किया है कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक सेरियो गोर भी मौजूद थे। हालांकि, अभी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने इस बैठक या बर्खास्तगी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा- ऑपरेशन पूरा हुआ
इससे पहले जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म' पर लिखा कि ऑपरेशन पूरा हो गया है। मरीज बच गया है, और ठीक हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि मरीज पहले से कहीं अधिक मजबूत, बड़ा, बेहतर और समर्थ होगा। अमेरिका को फिर से महान बनाएं। 

ये भी पढ़ें: India-Thailand: प्रधानमंत्री को भेंट की गई पवित्र ग्रंथ 'वर्ल्ड तिपिटक', पीएम ने शिनावात्रा को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed