फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump-kim jong un soon to meet again, talks proposed on complete nuclear disarmament

ट्रंप-किम जोंग उन की जल्द होगी फिर मुलाकात, उत्तर कोरिया के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर होगी बात

Tue, 25 Sep 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
trump-kim jong un soon to meet again, talks proposed on complete nuclear disarmament
ट्रंप-किम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि निकट भविष्य में वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन के साथ दूसरी शिखर बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक जून में सिंगापुर में हुई थी।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जल्दी ही चेयरमैन किम से मिलूंगा। जगह और समय तय करने पर चर्चा चल रही है, हम उसकी घोषणा करेंगे।’ बाद में व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने ट्रंप और किम के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन की योजना पर चर्चा की और भविष्य में साथ मिलकर काम करने पर राजी हुए।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि मून ने हाल ही में संपन्न हुए अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन में हुई बातचीत और उसमें लिये गये फैसलों से ट्रंप को अवगत कराया। गौरतलब है कि इसी बैठक में किम ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की मौजूदगी में अपने मिसाइल परीक्षण केन्द्र को बंद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ तीसरी सफल शिखर बैठक के लिए राष्ट्रपति मून की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
(इनपुट- भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed