{"_id":"5d57de228ebc3e89c2439fc1","slug":"trump-gave-advice-to-imran-for-reducing-tension-with-india-in-a-bilateral-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने दी इमरान को नसीहत, भारत के साथ तनाव को द्विपक्षीय बातचीत से करें कम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने दी इमरान को नसीहत, भारत के साथ तनाव को द्विपक्षीय बातचीत से करें कम
Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को द्विपक्षीय वार्ता के जरिए कम करने के महत्व पर बल दिया। ट्रंप और इमरान के बीच फोन पर बातचीत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों के बीच बंद दरवाजे में चर्चा से पहले हुई। व्हाइट हाउस की ओर से फोन कॉल के बारे में बयान न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद जारी किया गया।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगान गिडले ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर में स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता के जरिए तनाव कम करने का महत्व बताया।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा करने और पिछले महीने खान की वाशिंगटन की यात्रा के बारे में चर्चा करने के लिए बातचीत की। गिडले ने कहा कि दोनों नेताओं ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों को आगे बढाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इसके साथ ही व्हाइट हाउस में हाल में हुई बैठक के दौरान संबंधों को मिली गति के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में कहा कि खान ने भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद की बैठक के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति को विश्वास में लिया।