फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump feeling better after taking hydroxychloroquine supplements: White House

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की खुराक लेकर बेहतर महसूस कर रहे ट्रंप: व्हाइट हाउस

Sat, 30 May 2020 07:24 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 30 May 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Trump feeling better after taking hydroxychloroquine supplements: White House
Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दो सप्ताह तक खुराक लेने के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह कोरोना से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आएं हैं, तो वह दोबारा मलेरिया रोधी इस दवा का उपयोग करेंगे। बता दें कि ट्रंप ने इस महिने की शुरुआत में बताया था कि वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकेननी ने कहा, मैं यहां (प्रेस ब्रीफिंग) आने से पहले ही उनसे मिली थी। उनका (ट्रंप) कहना है कि वह बढ़िया महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मुझे लगा कि मैं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में हूं या आया हूं तो इस दवा का सेवन फिर से शुरू करूंगा। बता दें कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर इस समय दुनियाभर में एक बहस छिड़ी हुई है। ट्रंप इस दवा के इस्तेमाल का प्रचार करते रहे हैं। हालांकि, कई वैश्विक संस्थाएं इस दवा को कोरोना के लिए उपयोगी नहीं मानती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed