{"_id":"680cf7fda34d21940c0b32c9","slug":"trump-expresses-doubts-putin-is-willing-to-end-ukraine-war-day-after-saying-deal-was-close-news-in-hindi-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- मुझे संदेह है कि पुतिन जंग खत्म करना चाहते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- मुझे संदेह है कि पुतिन जंग खत्म करना चाहते हैं
Sat, 26 Apr 2025 08:54 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:54 PM IST
सार
Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल, आज वेटिकन सिटी में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- कि उन्हें संदेह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें अब संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करना चाहते हैं। उनका यह बयान रोम में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद सामने आया है।
यह भी पढ़ें - Vatican: व्हाइट हाउस में बहस के बाद मिले ट्रंप-जेलेंस्की, जंग पर वेटिकन हॉल में आमने-सामने बैठकर किया मंथन
शायद पुतिन युद्ध रोकना नहीं चाहते- ट्रंप
वहीं इस मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'कोई कारण नहीं है कि पुतिन बीते कुछ दिनों से आम लोगों के इलाकों, शहरों और कस्बों पर मिसाइलें चला रहे हैं। इससे लगता है कि शायद वह युद्ध रोकना नहीं चाहते।'
विज्ञापन
रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूस पर और सख्त आर्थिक प्रतिबंध, जैसे कि बैंकिंग या सेकेंडरी सैंक्शन्स, लगाए जा सकते हैं। ट्रंप ने आगे कहा, 'बहुत से लोग मर रहे हैं!!!' आज दोनों नेताओं (ट्रंप और जेलेंस्की) ने इटली की राजधानी रोम में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने एकांत में एक-दूसरे से कई मुद्दों पर काफी देर चर्चा की है।
यह भी पढ़ें - Russia: यूक्रेन के खिलाफ कुर्स्क क्षेत्र में लड़े थे उत्तर कोरियाई सैनिक, रूसी सेना ने पहली बार किया स्वीकार
जेलेंस्की ने कहा- अच्छी मुलाकात रही
इस मुलाकात के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर इसे अच्छी मुलाकात कहा। उन्होंने लिखा, 'हमने एक-एक करके बहुत चर्चा की। हमने जो कुछ भी कवर किया है, उसके परिणाम की उम्मीद है। अपने लोगों की जान की रक्षा करना। पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम। विश्वसनीय और स्थायी शांति जो एक और युद्ध को छिड़ने से रोकेगी।' बहुत ही प्रतीकात्मक बैठक जो ऐतिहासिक बनने की क्षमता रखती है, अगर हम संयुक्त परिणाम प्राप्त करते हैं।
वहीं इससे एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि दोनों पक्ष समझौते के बहुत करीब हैं। जबकि आज रूस ने पहले बार स्वीकार किया है कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के खिलाफ रूस के साथ उत्तर कोरियाई सैनिकों ने भी लड़ाई लड़ी थी।

Good meeting. We discussed a lot one on one. Hoping for results on everything we covered. Protecting lives of our people. Full and unconditional ceasefire. Reliable and lasting peace that will prevent another war from breaking out. Very symbolic meeting that has potential to… pic.twitter.com/q4ZhVXCjw0
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) April 26, 2025
वहीं इससे एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि दोनों पक्ष समझौते के बहुत करीब हैं। जबकि आज रूस ने पहले बार स्वीकार किया है कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के खिलाफ रूस के साथ उत्तर कोरियाई सैनिकों ने भी लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन