फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration asks Supreme Court to halt judges order to rehire probationary federal workers World News

US: ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, छंटनी हुए कर्मचारियों को फिर से बहाल करने पर लगे रोक

Mon, 24 Mar 2025 09:15 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

अमेरिका के एक सुप्रीम कोर्ट के संघीय कर्माचारियों को फिर से काम पर रखने के आदेश पर ट्रंप प्रशासन ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी अपील की है। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध किया कि वह संघीय सरकार के आकार को घटाने के लिए उठाए गए इस कदम को रोकने का आदेश दे।

विज्ञापन
Trump administration asks Supreme Court to halt judges order to rehire probationary federal workers World News
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से एक महत्वपूर्ण अपील की, जिसमें उसने संघीय कर्मचारियों की सामूहिक बर्खास्तगी को चुनौती दी। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध किया कि वह संघीय सरकार के आकार को घटाने के लिए किए गए इस कदम को रोकने का आदेश दे, जिसमें हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को फिर से काम पर रखने के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन

साथ ही मामले में ट्रंप प्रशासन ने कहा कि न्यायाधीशों को कार्यकारी शाखा को मजबूर नहीं करना चाहिए कि वे लगभग 16,000 कर्मचारियों को फिर से काम पर रखें। यह मामला उस समय सामने आया, जब संघीय अदालत ने पाया कि बर्खास्तगी संघीय कानून का उल्लंघन है और इन कर्मचारियों को फिर से बहाल करना जरूरी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Airstrike: अमेरिका का हूतियों को करारा जवाब; यमन में किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, एक की मौत और 15 अन्य लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने दिया था आदेश
बता दें कि सैन फ्रांसिस्को के अमेरिकी जिला न्यायाधीश विलियम अलसुप ने इस आदेश को दिया था, जिसमें उन्होंने सरकार को संघीय कानूनों का पालन करने का निर्देश दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार अपने कार्यबल को कम करने के लिए जिन कर्मचारियों को निकाल रही है, वे असुरक्षित हैं और उनके पास अपील करने का कोई विकल्प नहीं है।


ये भी पढ़ें:- कनाडा में अगले महीने चुनाव: क्यों समय से पहले होंगे मतदान, मुकाबले में खड़े नेताओं का भारत पर क्या रुख? जानें

हजारों कर्मचारियों को काम पर रखने का दिया गया था आदेश
यह मामला रिपब्लिकन प्रशासन द्वारा संघीय कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए उठाए गए कदमों के खिलाफ दायर किए गए मुकदमों में से एक था। इसके अलावा, एक और न्यायाधीश ने भी उसी दिन एक आदेश जारी किया था, जिसमें हजारों कर्मचारियों को फिर से काम पर रखने का आदेश दिया गया। देखा जाए तो इस आदेश ने प्रशासन की नीतियों और कार्यबल में कटौती को चुनौती दी, खासकर तब जब प्रशासन ने संघीय नियमों और कानूनों को दरकिनार करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed