फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tribute to terror victims of Shia Hazara community in Pakistan

रिपोर्ट: पाकिस्तान में शिया हजारा समुदाय के आतंक पीड़ितों को श्रद्धांजलि

Sat, 12 Feb 2022 01:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 01:44 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में वैसे भी अल्पसंख्यकों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव नहीं होता है। शिया हजारा समुदाय पाकिस्तान में दशकों से सताया जाता रहा है।

विज्ञापन
Tribute to terror victims of Shia Hazara community in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social media

विस्तार

कनाडा स्थित एक थिंक टैंक ने बताया कि अमेरिका समेत दुनिया भर के शिया हजारा समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान में दो आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है। इनमें से पहला जनवरी 2013 का बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बम धमाकों में 130 लोगों की मौत का है और दूसरा आतंकी हमला पिछले साल हुआ जिसमें 11 खनिक मारे गए।

विज्ञापन


इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी (आईएफएफआरएएस) के मुताबिक, पाकिस्तान में शिया हजारा अल्पसंख्यक समुदाय से हैं जिन्हें कट्टरपंथी सुन्नी समाज गैर-इस्लामी मानता है। इसी कारण यह समुदाय पाकिस्तान में दशकों से सताया जाता रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में वैसे भी अल्पसंख्यकों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव नहीं होता है। शिया हजारा समुदाय ने कई बार पाकिस्तान सरकार से उनके साथ होने वाले भेदभाव और मारपीट-हत्याओं के मामले रोकने की मांग की लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 14 जनवरी को भी लाहौर में पंजाब विधानसभा के सामने कई अल्पसंख्यकों ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया लेकिन कनाडाई थिंक टैंक ने बताया कि देश में मौलिक मानवाधिकारों, आंदोलन की आजादी और इसी तरह के दूसरे मामलों में विरोध का अधिकार काफी सीमित है। 

अमेरिका ने हमेशा पाक का इस्तेमाल किया : इमरान
पाक पीएम इमरान खान ने कहा है कि अमेरिका ने हमेशा से अपने रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया है और मकसद पूरा होने के बाद उसने पाबंदी लगा दीं। खान ने चीन को समय की कसौटी पर अपना खरा दोस्त बताया।


पाक पीएम ने चीन इंस्टीट्यूट ऑफ फुडन यूनिवर्सिटी की सलाहकार समिति के निदेशक एरिक ली के साथ एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। खान ने कहा, पाक-अमेरिकी रिश्ते मैत्रीपूर्ण रहे हैं लेकिन अमेरिका को जब लगता है कि उसे अब पाक की जरूरत नहीं तो वह उससे दूरी बना लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed