फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trial begins for 84 Congolese soldier accused of murder and other crimes against civilians World News In Hindi

Congo: कांगो के 84 सैनिकों के खिलाफ हत्या-दुष्कर्म के आरोपों में मुकदमा शुरू, नागरिकों ने की मृत्युदंड की मांग

Tue, 11 Feb 2025 03:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 03:41 AM IST
सार

मध्य अफ्रीका में स्थित कांगो में फैले अशांति के बीच 84 सैनिकों के खिलाफ नागरिकों की हत्या, दुष्कर्म और अन्य अपराधों के आरोपों में मुकदमा शुरू किया गया। साथ ही मामले में वहां के नागरिकों ने इन सैनिकों के खिलाफ मृत्यूदंड की मांग की है।

विज्ञापन
Trial begins for 84 Congolese soldier accused of murder and other crimes against civilians World News In Hindi
कांगो में विद्रोह - फोटो : PTI

विस्तार

कांगो के पूर्वी क्षेत्र में सोमवार को 84 कांगो सैनिकों के खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ। इन सैनिकों पर नागरिकों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अन्य अपराधों का आरोप है। आरोप है कि इन सैनिकों ने दक्षिण किवु प्रांत के कबारे और कालेहे क्षेत्रों के गांवों में नागरिकों के घरों में घुसकर हिंसा की। मामले में वकील पास्कल मुपेंडा के अनुसार, इन सैनिकों ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और कम से कम 12 लोगों की हत्या की।

विज्ञापन

वकील मुपेंड ने दी जानकारी
साथ ही मामले में मुपेंडा ने बताया कि जब दुश्मन हमारे दरवाजे पर था, तब सैनिकों ने अपनी ताकत को नागरिकों पर इस्तेमाल किया, जिन्हें उनकी रक्षा करनी थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और सैनिकों पर मुकदमा चलेगा। इस मुकदमे में नागरिक पक्ष ने सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है, जबकि कांगो ने पिछले साल मृत्युदंड पर 20 साल से लगी रोक हटा दी थी।

विज्ञापन

कावुमु क्षेत्र के निवासी ने दी जानकारी
कांगो के कावुमु क्षेत्र के निवासी ज़वाडी चापो ओम्बेनी ने मामले में बताया कि विद्रोहियों से बचने के लिए जब वह गांव से भागने की तैयारी कर रहे थे, तो सैनिकों ने उन्हें पीटा और उनका सामान लूट लिया। ओम्बेनी ने कहा कि हमें राज्य द्वारा पहचाने गए सैनिकों ने लूटा, जो राज्य की सेवा कर रहे थे। हम राज्य से मुआवजा चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन विशेषज्ञों ने दी जानकारी
वहीं मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, विद्रोहियों को रवांडा से 4,000 सैनिकों का समर्थन प्राप्त है। ये विद्रोही कांगो के पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय 100 से अधिक सशस्त्र समूहों में से सबसे शक्तिशाली हैं। इसी दौरान, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने कांगो की सेना और एम23 विद्रोहियों द्वारा किए गए अत्याचारों की जांच करने के लिए एक आयोग का गठन किया है।


कांगो में विद्रोह पर एक नजर
बता दें कि यह मुकदमा ऐसे समय में हुआ है जब रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही कांगो के उत्तर किवु प्रांत के गोमा शहर पर कब्जा करने के बाद बुकावु की ओर बढ़ रहे हैं। जनवरी के अंत से अब तक करीब 3,000 लोग मारे गए हैं और लगभग उतने ही लोग घायल हुए हैं। विद्रोहियों ने हाल ही में युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन कांगो सरकार ने इसे "झूठा संचार" करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed