{"_id":"6422330b0b952422470f8613","slug":"trains-planes-and-public-transport-systems-came-to-a-standstill-due-to-the-workers-strike-in-germany-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: जर्मनी में श्रमिकों की हड़ताल, रेल व हवाई यात्रा ठप, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: जर्मनी में श्रमिकों की हड़ताल, रेल व हवाई यात्रा ठप, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें
Tue, 28 Mar 2023 05:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:51 AM IST
सार
मुद्रास्फीति की दर बढ़ने का असर वेतन और महंगाई पर पड़ा है। इसके विरोध में श्रमिक संघों ने हड़ताल का आह्वान किया। 24 घंटे के वाकआउट ने रेल, जहाज व कार्गो परिवहन को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को जर्मनी में कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल के कारण ट्रेनें, विमान और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ठप रहीं। दरअसल, मुद्रास्फीति की दर बढ़ने का असर वेतन और महंगाई पर पड़ा है। इसके विरोध में श्रमिक संघों ने हड़ताल का आह्वान किया। 24 घंटे के वाकआउट ने रेल, जहाज व कार्गो परिवहन को भी प्रभावित किया। बंदरगाहों और जलमार्गों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए।
भारत और नेपाल सीमा पर सहयोग बढ़ाए जाने पर जोर
जिले के पंचेश्वर में भारत-नेपाल के बीच मानव और अन्य तस्करी एवं सीमा क्षेत्र में आपसी समन्वय बनाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार की तस्करी, मादक पदार्थ और देश विरोधी गतिविधियों की रोकथाम एवं अन्य विषयों पर समन्वय के लिए विचार विमर्श किया गया।
लंबे समय बाद जैक मा ने की हांगकांग से चीन वापसी
अलीबाबा के संस्थापक जैक मा चीन लौट आए हैं। सोमवार को सूत्रों ने बताया कि उन्होंने हांग्जो शहर में स्थापित एक स्कूल का दौरा किया। इस बात की जानकारी सोमवार को सूत्रों का हवाले से दी गई है। आंट ग्रुप के संस्थापक ने स्कूल के साथ शिक्षा और चैटजीपीटी टेक्नोलॉजी पर चर्चा की। उनके लौटने की खबर के बाद अलीबाबा के शेयरों में 4% से अधिक की वृद्धि हुई। जैक मा हांगकांग में एक लंबा समय बिताने के बाद चीन लौटे हैं। यहां उन्होंने दोस्तों से मुलाकात की।
विज्ञापन
हैकरों ने ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड में चुराया करोड़ों लोगों का डाटा
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपभोक्ता ऋणदाता कंपनी लैटीट्यूड फाइनेंशियल के 1.4 करोड़ ग्राहकों का निजी डाटा हैकरों ने चुरा लिया गया है। हाल ही में इस माह की शुरुआत में ही इस हमले का खुलासा हुआ था। लेकिन एक फोरेंसिक समीक्षा में पाया गया कि प्रभावित लोगों की संख्या पहले की तुलना में दोनों देशों की संयुक्त आबादी के लगभग आधे के बराबर है। कंपनी ने कहा, हम मानते हैं कि सोमवार को की गई घोषणा हमारे कई ग्राहकों के लिए एक परेशान करने वाली घटना होगी और हम बिना शर्त माफी मांगते हैं। पहले कंपनी ने बहुत कम लोगों का डाटा चोरी होने की बात मानी थी।
नेपाल : मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जूझ रहे प्रचंड
काठमांडो। तीन माह में दूसरी बार सदन का विश्वास अर्जित करने के एक सप्ताह बाद नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड अब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। काठमांडो पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि गठबंधन सहयोगियों के प्रमुख नेताओं के बयानों पर भरोसा करें तो पीएम को मंत्रियों की नियुक्ति में कुछ और दिन लग सकते हैं। फिलहाल प्रचंड 16 मंत्रालयों का जिम्मा देख रहे हैं जो बताता है कि गठबंधन सहयोगियों के बीच सत्ता-साझाकरण में जटिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने संसद परिसर में कहा, पहले हम गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) को अंतिम रूप देंगे। और फिर मंत्रिस्तरीय आवंटन पर चर्चा करेंगे। उनके बयान से साफ संकेत मिलता है कि प्रधानमंत्री के दावे के मुताबिक चंद दिनों में कैबिनेट को पूरा आकार नहीं मिल पाएगा।