{"_id":"605de7a9e7864b493b7877ed","slug":"train-accident-in-egypt-more-than-30-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र में हादसा: आमने-सामने आ रही ट्रेनों की टक्कर, कम के कम 32 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र में हादसा: आमने-सामने आ रही ट्रेनों की टक्कर, कम के कम 32 की मौत
Fri, 26 Mar 2021 07:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
दक्षिणी मिस्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 66 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दक्षिणी प्रांत सोहाग में हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस की दर्जनों गाड़ियां भेजी गई हैं और राहतकर्मियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया में दिखाए जा रहे घटनास्थल के वीडियो में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे नजर आ रहे हैं, जिसके अंदर मलबे में कई यात्रियों के फंसे होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
इन तस्वीरों में कुछ पीड़ित बेहोश नजर आ रहे थे, जबकि अन्य लोगों के शरीर से खून बह रहा था। उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले राहत और बचाव का काम शुरू किया।