फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in World News Total infected in the world crossed 1.64 million the last vaccine trial in America

CoronaVirus in World: विश्व में कुल संक्रमित 1.64 करोड़ पार, मृतकों की संख्या 6.52 लाख से ज्यादा, अमेरिका में वैक्सीन का अंतिम ट्रायल

Tue, 28 Jul 2020 11:19 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in World News Total infected in the world crossed 1.64 million the last vaccine trial in America
विश्व में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : iStock
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 1.64 करोड़ पार हो गया। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी 6.52 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका और ब्राजील इसकी गिरफ्त में बुरी तरह से हैं। इस बीच अमेरिका में सोमवार से मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन का अंतिम ट्रायल शुरू हो रहा है। अमेरिका वैक्सीन बनाने वाली मॉडर्ना कंपनी को मदद के बतौर 472 करोड़ डॉलर भी दिए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में कुल संक्रमित 43.71 हो चुके हैं जबकि मृतक संख्या 1.49 लाख को पार कर चुकी है। इन हालातों में अमेरिका का वैक्सीन निर्माण में बेहद करीब पहुंचना पूरी दुनिया के लिए आशा की किरण मानी जा रही है। मॉडर्न इंक ने अमेरिका से वैक्सीन की मदद के लिए राशि मिलने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने कहा, इस राशि से हमें वैक्सीन के सोमवार से शुरू हो रहे अंतिम चरण के ट्रायल में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने अप्रैल में भी कंपनी को 483 करोड़ डॉलर की मद की थी। इस वैक्सीन के परिणाम वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद है। इस बीच ब्राजील में 24 घंटों में 24,000 नए मामले आए हैं और 500 से ज्यादा मौतें हुई हैं। देश में अब तक  कुल 24.19 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं जबकि मृतक संख्या 87,000 को पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई आने पर पीसीआर परीक्षण जरूरी

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अमीरात एयरलाइंस ने दिशानिर्देशों के तहत 29 देशों की एक सूची जारी की है, जहां से आने वाले यात्रियों को दुबई आने पर कोविड-19 पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि एक अगस्त से यह नियम लागू होगा। डिपार्चर से 96 घंटे पूर्व यह टेस्ट अनिवार्य होगा जिसमें 12 साल तक के बच्चों और दिव्यांगों को बाहर रखा गया है।

हज यात्रा को मक्का पहुंचने लगे श्रद्धालु

कोरोना संक्रमण के बीच हज यात्रा के लिए श्रद्धालु मक्का पहुंचने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इस वर्ष की हज यात्रा में अनेकों बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले तो श्रद्धालुओं की संख्या ही सीमित कर दी गई है। साथ ही उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है जो 20-50 वर्ष है। इस बार पूरी दुनिया से नहीं बल्कि केवल सऊदी अरब से ही लोगों को मक्का पहुंचने की अनुमति दी गई है।  

वियतनाम में एशियाई सुरक्षा मंच का आयोजन टला

मनीला। वियतनाम ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एशिया के सबसे बड़े सुरक्षा मंच और दक्षिणपूर्व एशियाई विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक अब सितंबर में आयोजित करने का फैसला किया है। इस वर्ष वियतनाम ‘दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन’ (आसियान) की अगुवाई कर रहा है। इस सुरक्षा मंच में दक्षिण कोरिया भी शामिल है। मेजबान देशों में अमेरिका, चीन, जापान व रूस के साथ भारत भी शामिल है।

पाकिस्तान : अब तक 5,842 की मौत

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 2,74,289 तक पहुंच गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 5,842 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में 1,176 नए लोग इस खतरनाक संक्रमण की चपेट में आए हैं। पाकिस्तान में सिंध में सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक कुल 1,18,311 मामले सामने आए।

फ्रांस : सभी के लिए कोविड-19 परीक्षण फ्री

फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का टेस्ट नि:शुल्क कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरान ने इसकी जानकारी दी। यहां संक्रमण के 1 लाख 80 हजार 528 मामले सामने आए हैं और कुल 30 हजार 192 लोगों की जान गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed