{"_id":"5ef2fb3f8ebc3e43163214a4","slug":"top-epidemiologist-salim-abdool-karim-says-most-worst-of-covid-19-is-yet-to-come-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है: शीर्ष वैज्ञानिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है: शीर्ष वैज्ञानिक
Wed, 24 Jun 2020 12:41 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जोहानसबर्ग
पीटीआई, जोहानसबर्ग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है। यह कहना है शीर्ष महामारीविद् सलीम अब्दुल करीम का, उन्होंने देश में कोविड-19 के मामलों के एक लाख के पार पहुंचने और मृतकों की संख्या के 2,000 के पास पहुंचने के बाद यह बयान दिया।
विज्ञापन
देश में तीन महीने के लॉकडाउन में तमाम रियायतें देने के बाद पिछले एक पखवाड़ें में मामले और मृतक संख्या दो गुना हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
ख्याति प्राप्त महामारी वैज्ञानिक एवं सरकार की कोविड-19 मंत्री सलाहकार समिति के प्रमुख करीम ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में देश काफी बेहतर स्थिति में है क्योंकि तीन महीने के लॉकडाउन की वजह से देश को खुद को तैयार करने का समय मिल गया था।
विज्ञापन
करीम ने वेबसाइट ‘टाइम्स लाइव’ से कहा कि 'अभी महामारी की स्थिति, जितना आकलन किया गया था उसके आस-पास ही है।’ उन्होंने कहा कि 'एक महामारी वैज्ञानिक होने के नाते, हमें जुलाई अंत तक मामलों के कई लाख होने की आशंका है और यह हम अभी दो गुना हो रहे मामलों के आधार पर ही कह रहे हैं।’
विज्ञापन
सर्दियों के शुरू होने के बाद कोविड-19 के और विकराल रूप धारण करने की आशंका है। करीम ने कहा कि 'हम सभी को पता है कि इसका सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है। हम बस उसके लिए खुद को तैयार ही कर सकते हैं। उम्मीद है कि हमने जो तैयारी की है वह आने वाली स्थिति का सामना करने के लिए काफी होगी। वायरस अभी थोड़े समय तक रहने वाला है, यह कहीं नहीं जा रहा।’